अब कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल हुए नाराज, की ये मांग

अब कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल हुए नाराज, की ये मांग

भोपाल।
हाल ही में 11 साल पुराने एक आपराधिक मामले में जेल की सजा पाने वाले श्याेपुर से कांग्रेस विधायक निर्भया केस में बार बार हो रही देरी के चलते नाराज हो गए है।उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से ‘निर्भया’ के दोषियों को तत्काल फांसी पर लटकाए जाने की मांग की है। वही उन्होंने ‘निर्भया’ के दोषियों को अब जेल के अंदर फांसी देने के बजाए सार्वजनिक स्थान पर सूली पर लटकाने की भी अपील की है।इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने नाराजगी जाहिर की थी और कोर्ट से आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की थी।

दरअसल, ‘निर्भया’ गैंगरेप के चारों दोषियों की फांसी बार बार टल रही है। आरोपियों द्वारा फांसी से बचने के लिए एक के बाद एक हथकंडे अपनाए जा रहे है। जिसके चलते लोगों में आक्रोश बढता जा रहा है। एक तरफ जहां दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्भया मामले में फांसी पर स्थगन को चुनौती देने वाली केंद्र की याचिका पर चारों दोषियों को नोटिस जारी किया है, वही दूसरी तरफ श्याेपुर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने ‘निर्भया’ के दोषियों की फांसी टालने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से ‘निर्भया’ के दोषियों को तत्काल फांसी पर लटकाए जाने की मांग की है वही दोषियों को अब जेल के अंदर फांसी देने के बजाए सार्वजनिक स्थान पर सूली पर लटकाने की मांग भी की है, जिससे अपराधियों में खौफ पैदा हो सके।

बता दे कि बाबूलाल जंडेल वही है जिन्हे हाल ही में 11 साल पुराने सिंचाई विभाग के इंजीनियर से मारपीट के मामले में भोपाल की विशेष अदालत से एक साल की सजा सुनाई गई थी और वह जेल चले गए थे। हालांकि 15 दिनों के अंदर ही जबलपुर हाईकोर्ट ने उन्हे राहत देते हुए उनकी जमानत मंजूर कर ली थी और अब वे जमानत पर बाहर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews