Modi government 3.0: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी बोले, मजबूती के साथ चलेगी और नया इतिहास रचेगी मोदी सरकार, चंद्रबाबू व नीतीश को बताया विश्वस्त सहयोगी

हम विश्व में अभी पांचवे नम्बर पर हैं, तीसरे पर पहुंचें ये कमिटमेंट मोदी जी ने दिया है,  विकास और गुड गवर्नेंस का कमिटमेंट भी दिया है और उनके बारे में एक अच्छी बात है कि जो वो कहते हैं करते हैं। ये उनकी ही कार्य प्रणाली का परिणाम है जिसकी वजह से तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है।  
Suresh Pachauri

Modi government 3.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 9 जून को अपने तीसरे कार्यकाल के लिए पीएम पद पर शपथ लेने जा रहे हैं, NDA के घटक दलों ने कल शुक्रवार को उन्हें अपना नेता चुन लिया और प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम को स्वीकृति दे दी थी। हालाँकि विपक्षी दलों के समूह इंडी गठबंधन के नेताओं को अभी भी उम्मीद है कि ये सरकार नहीं चला पाएंगे, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी इससे इत्तफाक नहीं रखते। वे मोदी सरकार को मजबूत सरकार मानते हैं उनसे बात की है एमपी ब्रेकिंग के समूह संपादक वीरेंद्र शर्मा ने …

नीतीश और चंद्रबाबू अनुभवी नेता, दोनों का समर्थन मोदी जी के साथ रहेगा

इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को लेकर की जा रही बातों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि कही कोई शंका की गुंजाईश नहीं है, तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कल NDA संसदीय दल की बैठक के दौरान अपने इन दोनों नेताओं के भाषण सुने हो तो सभी बात स्पष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि मैं जब केंद्र में संसदीय कार्य मंत्री रहा तो नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू  इन दोनों के साथ मेरा संपर्क रहा है, मैं उस अनुभव के आधार पर कह सकता हूँ कि दोनों का समर्थन मोदी जी के साथ रहेगा।

मोदी जी अपने कमिटमेंट पूरे करेंगे, कोई व्यवधान नहीं होगा 

समूह संपादक वीरेंद्र शर्मा ने जब इस सरकार की चुनौतियों पर सवाल किया तो वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने कहा –  मुझे नहीं लगता कोई व्यवधान पैदा होगा। उन्होंने कहा कि जहाँ तक अर्थ व्यवस्था का सवाल हैं हम विश्व में अभी पांचवे नम्बर पर हैं, तीसरे पर पहुंचें ये कमिटमेंट मोदी जी ने दिया है,  विकास और गुड गवर्नेंस का कमिटमेंट भी दिया है और उनके बारे में एक अच्छी बात है कि जो वो कहते हैं करते हैं। ये उनकी ही कार्य प्रणाली का परिणाम है जिसकी वजह से तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है।

इंडी गठबंधन के कयास बेबुनियाद

गठबंधन के सवाल पर सुरेश पचौरी ने जहाँ तक संख्या और गठबंधन की बात है तो हमें ये सोचना पड़ेगा कि रिजल्ट के बाद इनसे गठबंधन नहीं है, ये प्री पोल एलायंस है, यानि चुनाव से पहले से है, इससे अतिरिक्त कुछ निर्दलीय ने भी समर्थन दिया उससे संख्या स्पष्ट है तो कोई दिक्कत नहीं होगी। कुल मिलाकर सुरेश पचौरी मानते हैं कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू मोदी जी के विश्वस्त साथी हैं, वे कहीं नहीं जाने वाले, इंडी गठबंधन के कयास बेबुनियाद हैं ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews