Mohan Cabinet Decisions: मोहन कैबिनेट बैठक में प्रदेश में परिवहन को लेकर लिए गए बड़े फैसले, भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित कई महानगरों को सौगात

CM Mohan Yadav

Mohan Cabinet Decisions : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई थी। इस दौरान एक दर्जन प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा कर मोहर लगाई गई, जिसमें किसान से लेकर कर्मचारी तक के लिए कई बड़े फैसले किए गए। वहीं, मंत्री और विधायकों को कुछ दिशा निर्देश भी दिए थे। इसके अलावा, उन्होंने राज्य में परिवहन को लेकर बड़े फैसले लिए हैं। जिसके तहत राजधानी भोपाल, इंदौर और जबलपुर के अलावा कई महानगरों को बड़ी सौगात मिली है।

552 ई-बसों का संचालन

पीएम ई-बस योजना के अंतर्गत राज्य के 6 नगरीय निकायों में सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और सागर शामिल है। इस दौरान कुल 552 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। इसके लिए State Level Steering Committee (SLSC) को स्वीकृति दे दी गई है। वहीं, Payment Security Mechanism (PSM) के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

बस सेवाओं का विस्तार

दरअसल, इस योजना का उद्देश्य शहरों में सिटी बस सेवाओं के विस्तार करने के साथ ही बढ़ते प्रदूषण को कम करना है। इससे नगरीय क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। इस पहल से सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में नवाचार बढ़ेगा। इसके साथ ही ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे वातावरण शुद्ध होगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews