मोहन कैबिनेट बैठक आज, लिए जा सकते हैं अहम फैसले, इन प्रस्तावों को भी मिलेगी मंजूरी!

MP Cabinet Meeting Today: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी दी जा सकती है। महिला आरक्षण बिल को लेकर विचार-विमर्श होने की भी संभावना है।
Mohan cabinet meeting

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बुधवार (22 अप्रैल 2026) को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई हैं। इस बैठक में प्रदेश के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, सिंचाई परियोजनाओं और नए प्रशासनिक भवनों के निर्माण के साथ आमजन के हित को लेकर फैसले लिए जा सकते हैं। किसानों के गेहूँ उपार्जन, ​उज्जैन सिंहस्थ 2028 तैयारी और नई तबादला नीति को लेकर भी चर्चा संभव है। इसके अलावा बैठक में महिला सशक्तिकरण और विकास पर केंद्रित “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। इसी सिलसिले में 27 अप्रैल को विधानसभा का एक विशेष सत्र भी बुलाया गया है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री द्वारा सहकारिता विभाग और द्वारका नगरी योजना से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं की विशेष समीक्षा की जाएगी।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

  • मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए शेल्टर होम बनाने के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है । मरीज के परिजनों के लिए शेल्टर रूम बनाने की योजना है। बता दें कि वर्तमान में प्रदेश में 20 सरकारी मेडिकल कॉलेज है। वर्तमान में संचालित मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ निर्माणाधीन 9 नए कॉलेजों में भी यह सुविधा विकसित करने की तैयारी की जा रही है।
  • मंडला में मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति दी जा सकती है।
  • इंदौर से जुड़ी हुईं सिंचाई परियोजना के प्रस्ताव को भी रखा जाएगा।
  • ‘सीएम केयर योजना-2026’ को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस योजना के तहत कैंसर और हृदय रोग जैसे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बुधवार के मुख्य कार्यक्रंम

  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बैक टू बैक कई कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सुबह 10 बजे मोहन कैबिनेट की बैठक होगी।
  • सुबह 11.30 बजे मंत्रालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक होगी।
  • दोपहर 12: 15 बजे द्वारका नगरी योजना के नियमों और प्रक्रिया का प्रस्तुतीकरण पर समीक्षा बैठक करेंगे।
  • दोपहर 2: 45 बजे भोपाल स्टेट हैंगर से इंदौर पहुंचेंगे। यहां डेली कॉलेज में प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान में शामिल होंगे।
  • शाम 6: 25 बजे इंदौर से भोपाल वापस लौटेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews