पंचायत चुनाव : कांग्रेस को बड़ा झटका- सरपंच समेत 100 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल

कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  में एक बार फिर दल बदलने का दौरा शुरु हो गया है। नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Election) से पहले एक बार फिर कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की नीतियों और उपेक्षा से परेशान होकर सरपंच सहित 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। नए साल में यह पहला मौका है जब इतनी बढ़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी (BJP) ज्वाइन की है।

यह भी पढ़े… BJP की राह पर कांग्रेस, 33 सालों बाद विधायकों को लेकर बनाया ये मास्टर प्लान

मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले (Ratlam district) के ग्राम कोटड़ी का है। यहां कांग्रेस की नीतियों और उपेक्षा से परेशान कोटड़ी के सरपंच सहित 100 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, धराड़ मंडल अध्यक्ष आनंदीलाल राठौड़, जनपद सदस्य जसराज जाट की मौजूदगी में सभी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।चुनाव से पहले यह बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

बीजेपी नेताओं ने कोटडी के सरपंच कमल सिंह असावत, संजय जाट, शांतिलाल मालवीय, शंकरलाल वसुनिया, कमल गेहलोत, प्रेमसिंह, लालसिंह असावत, प्रेमचंद्र गेहलोत, समरथ गेहलोत, रमेश वसुनिया, रघुनाथ पटेल, कन्हैयालाल डामर, मनोहर सिंह, राजेन्द्रसिंह राठौर, महेन्द्रसिंह, रामसिंह पटेल, किशन पलासिया, बालू पलासिया, हेमराज समेत कई सरपंचों को बीजेपी की पट्टी और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews