कमलनाथ की बढी मुश्किलें! लोकायुक्त बयान मामले में BJP करेगी चुनाव आयोग से शिकायत

कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लोकायुक्त पर की गई टिप्पणी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) को भारी पड़ सकती है। बीजेपी इस मामले में चुनाव आयोग (Election Commission) में शिकायत करने जा रही है। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह सोमवार को दोपहर 3 बजे शिकायत दर्ज कराएंगे।

यह भी पढ़े.. MP Politics: प्रदेश में सियासी भूकंप, उपचुनाव के बीच में नरोत्तम से मिलने पहुंचे सज्जन वर्मा

पृथ्वीपुर के चुनावी सभा में कमलनाथ के द्वारा मध्य प्रदेश (MP) के लोकायुक्त को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर अब बीजेपी मुखर हो गई है। दरअसल पृथ्वीपुर की चुनावी सभा में कमलनाथ ने कहा था कि जब हम सरकार में आएंगे तो असली लोकायुक्त बनाएंगे ।इस जैसा नकली लोकायुक्त नहीं। इसके बाद प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार की सुबह इस बात का खुलासा किया था कि लोकायुक्त के खिलाफ कमलनाथ की टिप्पणी इस वजह से है क्योंकि राज्यपाल को सौंपे गए वार्षिक प्रतिवेदन में लोकायुक्त ने कमलनाथ की कांग्रेस सरकार की अनियमितताओं के खिलाफ काफी कुछ लिखा है।

यह भी पढ़े..VIDEO: नरोत्तम मिश्रा का बड़ा खुलासा- क्यों कमलनाथ ने लोकायुक्त को कहा नकली!

नरोत्तम (Narottam Mishra) ने कमलनाथ के द्वारा की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए यह भी कहा था कि वैधानिक प्रक्रिया से स्थापित की गई संस्था के प्रति कमलनाथ का यह बयान बेहद आपत्तिजनक है। अब बीजेपी इस पूरे मामले में चुनाव आयोग में शिकायत करने जा रही है। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह सोमवार को दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग में जाकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। अब चुनाव आयोग इस मामले में क्या संज्ञान लेता है यह तो देखने वाली बात होगी ।लेकिन फिलहाल तो कमलनाथ का यह बयान कांग्रेस और उनके लिए जी का जंजाल बन गया है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews