
Bhopal-Movement of wild bear on Kolar Dam Road : भोपाल से सटे कोलार डैम के पास के जंगली भालू लोगों को नजर आया है, बताया जा रहा है कि कुछ युवक यहाँ घूमने आए थे इसी दौरान डेम के इलाके की सड़क के किनारे जंगली भालू नजर आया, हालांकि इस इलाके में भालू की मौजूदगी की वन विभाग ने भी पुष्टि की है लेकिन घने जंगल में यह भालू रहते है, कई सालों बाद भालू सड़क के आसपास दिखाई दिया है,जैसे ही युवकों की भालू पर नजर पड़ी, वह रोमांच से भर गए उन्होंने भालू का वीडियो बनाया।
जिला ओलंपिक संघ हरदा के जिलाध्यक्ष संदीप पटेल ने भालू की इस जंगल में चहलकदमी को कैमरे में कैद किया है। हालांकि बताया जा रहा है कि खाने की तलाश में भालू जंगल से लगी सड़क की तरफ़ आया होगा। फिलहाल वन विभाग ने लोगों को वीडियो सामने आने के बाद अलर्ट किया है।
[dgv_vimeo_video id=”822689629″]
