Ladli Bahna Yojana पर अपडेट, कंट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, जून में आएगी पहली किस्त

Ladli Bahna Yojana

MP Ladli Bahna Yojana 2023 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर ताजा अपडेट है। अब तक कुल 2.18 लाख से ज्यादा आवेदन जमा हो चुके है। फार्म भरने की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हो गई है, जो 30 अप्रैल तक चलेगी। वही योजना में अनियमितता को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है, योजना के क्रियान्वयन के लिए लगाए गए शिविरों में कर्मचारियों और अधिकारियों के समय पर ना पहुंचने और लापरवाही बरतने पर कलेक्टर अविनाश लवानिया ने वेतन कटौती की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

सोमवार को कलेक्ट्रेट में टीएल बैठक आयोजित की गई,जिसमें निगमायुक्त ने लापरवाह कंप्यूटर ऑपरेटर्स और कर्मचारियों की सूची कलेक्टर को सौंपी है। उन्होंने अनुपस्थित कंप्यूटर आपरेटर्स एवं कर्मचारियों के वेतन काटने की अनुशंसा कलेक्टर से की है।भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के ऑनलाइन फॉर्म जमा होने के निरीक्षण और मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर लवानिया ने जिला महिला बाल विकास अधिकारी  सुनील सोलंकी को निर्देश दिए कि लाडली लक्ष्मी योजना के ऑनलाइन जमा हो रहे कार्य का लगातार निरीक्षण करें और साथ ही इसकी गति भी बढ़ाएं ।  कंट्रोल रूम स्थापित करने और सभी फॉर्म जमा करने वाले केंद्रों से इसके संबंध में जानकारी प्राप्त करते रहने के निर्देश दिए । इसके साथ ही घर-घर जाकर लाडली बहनों को इस संबंध में जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि समय पर आवेदन ऑनलाइन जमा हो सके और सभी पात्र बहनों को इस योजना का लाभ मिल सके ।

योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  1. 30 अप्रैल तक आवेदन होने के बाद अनंतिम सूची 1 मई को जारी की जाएगी, जिस पर 15 मई तक अपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी ।
  2. 30 मई तक अपत्तियों का निराकरणकर अंतिम सूची 31 मई को जारी किया जाएगा और फिर 10 जून को हितग्राहियों के खातों में राशि भेजी जाएगी।योजना में कोई गड़बड़ी ने हो
  3. 23 से 60 आयु वर्ग की बहनें योजना के लिए पात्र हैं।जिन परिवारों की वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से कम है, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है और जिन परिवारों में कोई आयकर दाता नहीं हो, वे लाभ ले सकेंगे।
  4. आवेदन में अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कराने के अलावा तीन जरूरी जानकारी बहनों के पास होनी चाहिए। आपकी या आपके परिवार की समग्र आईडी,आपका आधार नंबर, समग्र में दर्ज आपका मोबाइल नंबर।
  5. कोई भी कठिनाई होने पर फोन नम्बर 181 पर सूचना दी जाए।जिन बहनों के बैंक खाते नहीं हैं, उनके खाते खुलवाने में भी मदद की जाएगी।
  6. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी ग्वालियर में महिलाओं को एक टोल फ्री नम्बर 0755-4344200 दिया, जिस पर आवेदन से संबंधित समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews