कांग्रेस पर BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा का प्रहार, बोले- यह देश किसी एक पार्टी की जागीर नहीं, न ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी कानून से ऊपर

वीडी शर्मा ने कहा,  पॉलिटिकल जवाब नहीं सबूत के आधार पर जवाब दीजिए 76% शेयर माताजी और पुत्र का कैसे हो गया और 50 लाख के एवज में 90 करोड़ का शेयर उनके पास कैसे आया और हजारों करोड़ों की संपत्ति कैसे आई, इसका जवाब दें।
VD Sharma PC

BJP President VD Sharma attacks Congress : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम आने से कांग्रेस भड़क गई है, इसे लेकर आज कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है और ईडी दफ्तरों का घेराव कर रही है, उधर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा हमलावर है , मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस मामले में कांग्रेस पर पलटवार किया है

पूरे देश में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, बड़े नेता सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक भाजपा और मोदी सरकार पर हमलावर हैं, मध्य प्रदेश कांग्रेस के नताओं के निशाने पर भी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, कमाल्नात्थ, दिग्विजय सिंह,जीतू पटवारी सहित अन्य वरिष्ठ नेता इसे बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही कह रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं उधर भाजपा ने भी इसका जवाब दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज इसी मुद्दे पर मीडिया से बात की उन्होंने कहा, यह देश किसी एक पार्टी की जागीर नहीं है और न ही सोनिया गांधी या राहुल गांधी कानून से ऊपर हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया, शेयर की हेराफेरी की और फिर संपत्ति बनाई। गैरकानूनी तरीके से षडयंत्र करके सोनिया, राहुल ने प्रोपर्टीज पर कब्जा क्यों किया है, ये बताया जाये?

सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट से भी नहीं मिली है राहत 

वीडी शर्मा ने कहा सोनिया गांधी, राहुल गांधी जमानत पर हैं, इन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन इन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। नेशनल हेराल्ड 1937 में शुरू हुआ जिसमें 5000 शेयर होल्डर्स थे, ये नेहरू खानदान की तब जागीर नहीं थी, इसमें तब बड़े बड़े लोगो ने सहयोग किया। 2008 में नेशनल हेराल्ड बंद हो गया, उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने 90 करोड़ रुपये फंड इस अखबार को दिया, जिसके बाद नेशनल हेराल्ड ने लोन देने से मना कर दिया, फिर कॉरपोरेट षड्यंत्र करके यंग इंडिया के नाम की कंपनी बनाई गई जिसमें 38-38 प्रतिशत शेयर सोनिया गांधी-राहुल गांधी के थे।

हम कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार की भर्त्सना करते हैं

भाजपा अध्यक्ष ने कहा जो अखबार आजादी के आंदोलन में लड़ने वाले लोगों की आवाज को मजबूत करने का अखबार था उसको इन लोगों ने अपने प्राइवेट व्यापार में बदल दिया, ATM बना दिया। हम कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार की भर्त्सना करते हैं और ED को जो धमकाने की बात की जा रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है यह देश की कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है, इसे हम उचित नहीं मानते।

धरना देने से ED दबाव में नहीं आएगी 

वीडी शर्मा बोले-  आपने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में कहा था हमें फंसाया जा रहा है हाई कोर्ट ने आपकी बात मानी क्या, सुप्रीम कोर्ट ने मानी क्या? प्रदर्शन करने के अधिकार को मैं चुनौती नहीं दूंगा, लेकिन प्रदर्शन किस बात के लिए?प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की सरकार में एजेंसियों को ईमानदारी से काम करने की छूट है और काम होगा। धरना देने से ED दबाव में नहीं आएगी और आनी भी नहीं चाहिए।

यह मामला मोदी सरकार के आने से पहले का

चोरी और सीना जोरी

ये क्या चैरिटी करते हैं किसी को पता नहीं…

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews