MP: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, चुनावी दौरे रद्द

वीडी शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। आए दिन 70 से 100 के बीच केस मिल रहे है और एक्टिव केस 400 के पार हो गए है, इसी बीच अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा (VD Sharma Corona Positive) भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद देर रात ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। वीडी ने संपर्क में आए नेताओं और कार्यकर्ताओं से जांच की अपील की है।

यह भी पढ़े.. MPPEB: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इस परीक्षा की तारीख घोषित, 208 पदों पर होनी है भर्ती

वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि कोविड के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और मैं घर पर ही क्वारंटाइन हूँ। अनुरोध है कि जो लोग भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये हैं अपनी जाँच अवश्य करा लें एवं सावधानी बरतें।

यह भी पढ़े.. MPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2017 पर अपडेट, संशोधित पुनरीक्षित चयन सूची जारी, जानें डिटेल्स

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वीडी ने आगामी कुछ दिनों के चुनावी दौरे स्थगित कर दिए गए हैं। बता दे कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में 450 से ज्यादा एक्टिव केस है। इसमें भोपाल में 109 और इंदौर में 182 एक्टिव केस है। वही अन्य जिलों में भी स्थिति अब चिंताजनक होती जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews