MP Board 2026: कब तक जारी होंगे कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे? जानें ताजा अपडेट

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे अप्रैल अंत में जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है।
result

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया हैऔर अब बोर्ड डेटा को ऑनलाइन पोर्टल पर फीड करने और टॉपर्स की लिस्ट तैयार करने में जुट गया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।

​रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर नतीजे देख सकते हैं। पिछले साल यानी 2025 में बोर्ड ने 6 मई 2026 को नतीजे घोषित किए थे।  द्वितीय परीक्षा 7 से 25 मई 2026 के बीच आयोजित की जानी है, ऐसे में इस बार नतीजे जल्द जारी होने की उम्मीद है।

MP Board 10th-12th Exam: कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे

जब मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से रिजल्ट जारी किया जाएगा तो परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस (SMS) सुविधा और मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकेगा।

पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा। जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होंगे, उनके लिए मई महीने में होने वाली द्वितीय परीक्षाएं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

MP Board: 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच हुई थी बोर्ड परीक्षाएं

एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 6 मार्च को था। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हुई थी जो 7 मार्च 2026 तक चली। इस वर्ष प्रदेश में लगभग 16 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी है।

MP Board : मार्कशीट में क्या-क्या रहेगी जानकारी

  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • स्कूल का नाम
  • स्कूल कोड
  • कुल प्राप्तांक
  • कुल अंक
  • रिजल्ट का स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)

MP Board Result 2026: कैसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews