विश्वास सारंग बोले- जनमत का मखौल उड़ाना कांग्रेस को ले डूबा, दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी पर कसा तंज

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, नाच ना आंगन टेढ़ा, खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली कहावतों को चरितार्थ कर कांग्रेस नेता फिर गलती कर रहे हैं बिहार की जनता ने अपने स्वविवेक से एनडीए को चुना है , जनता के फैसले को स्वीकार करना चाहिए उसका अपमान नहीं करना चाहिए।
MP Cabinet Minister Vishvas Sarang

MP Cabinet Minister Vishvas Sarang

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है, उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के फैसले को कांग्रेस नेताओं को स्वीकार करना चाहिए और आत्मचिंतन करना चाहिए, जनमत को स्वीकार करना हर राजनीतिक दल का कर्तव्य है। उन्होंने राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा।

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में पिछले दिनों आयोजित  किये गए प्रशिक्षण शिविर के बाद अब कांग्रेस संगठन में कसावट लाने का प्रयास कर रही है, कांग्रेस परफोर्मिंग और नॉन परफोर्मिंग नेताओं पर फोकस करने वाली है, भाजपा ने कांग्रेस के एक्शन पर ताना मारा है, कैबिनट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेताओं को अपने अंदाज में नसीहत दी है।

मीडिया से बात करते हुए विश्वास सारंग ने कहा नॉन परफोर्मिंग नेताओं की लिस्ट यदि कांग्रेस बनाने लगेगी तो उसके बहुत से नेताओं के नाम निकलेंगे इसलिए मुझे लगता है कि छोटे कार्यकर्ताओं पर चाबुक चलाने से अच्छा है कि कांग्रेस बड़े नेताओं पर अनुशासन लागू करे, राहुल गांधी स्वयं अनुशासित और संयमित हों, वे अपनी आचार संहिता का ध्यान रखें, राजनीति के सिद्धांतों का पालन करें।

BJP की नक़ल करने के लिए अक्ल भी चाहिए 

सारंग ने कहावो कांग्रेस जो देश को समाप्त करने की कोशिश करती है वो कांग्रेस जो जाति और धर्म की आड़ लेकर इस देश में वैमनस्य फैलाती है उस कांग्रेस के नेताओं को स्वयं अपने गिरेबां में झांकना चाहिए और अपने आचरण के  बारे में विचार करना चाहिए, उन्होंने कहा भाजपा की नक़ल कांग्रेस कर रही है तो उसमें उसे अक्ल भी लगानी चाहिए।

कार्यकर्ताओं की जगह नेताओं का प्रशिक्षण जरूरी 

राहुल गांधी के पचमढ़ी टूर पर तंज कसते हुए सारंग ने कहा, राहुल गांधी राहुल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने आये थे जबकि उस समय बिहार में चुनाव चल रहे थे वे अपना भाषण खत्म कर जंगल घूमने चले गए, उनमें गंभीरता की कमी है, इसलिए कांग्रेस की स्थिति बद से बदतर है, मुझे लगता है कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण से पहले कांग्रेस के नेताओं को  प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी पर साधा निशाना 

विश्वास सारंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बुराई करते करते दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी और अन्य नेता चुनाव आयोग पर पहुंच जाते हैं और चुनाव आयोग से हटकर जनता को गाली देने लगते हैं, जनमत का इस तरह से मखौल उउड़ाना ही कांग्रेस को गर्त में जाने का बड़ा कारण है, लोकतंत्र में जनता जो फैसला देती है उसको शिरोधार्य करना, स्वीकार करना हर राजनीतिक दल का कर्तव्य है, जनता ने यदि एनडीए को प्रचंड बहुमत से जिताया है तो कांग्रेस नेताओं को जनता के फैसले को सिर झुकाकर स्वीकार करना चाहिए।

अपने घर आंगन को संवारने की कोशिश करे कांग्रेस  

सारंग ने कहा नाच ना आंगन टेढ़ा, खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली कहावतों को चरितार्थ कर कांग्रेस नेता फिर गलती कर रहे हैं बिहार की जनता ने अपने स्वविवेक से एनडीए को चुना है। विश्वास सारंग ने कहा जिस पार्टी का नेता नहीं, नीति नहीं, नीयत नहीं उसका यही हाल होगा, इसलिए दूसरों को गाली देने की जगह अपने घर आंगन को संवारने की कोशिश करेंगे तो उसका सही परिणाम निकल पायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1137580245″]

[dgv_vimeo_video id=”1137580395″]

[dgv_vimeo_video id=”1137580475″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews