MP College Exam 2022: ऑफलाइन ही होगी कॉलेज परीक्षाएं, गृह मंत्री का बड़ा बयान

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों (MP College Student) के लिए बड़ी खबर है। कॉलेज की परीक्षाएं (MP Colleges Exam 2022) ऑफलाइन ही होंगी। आज मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister) ने कहा अभी तक हम ऑफलाइन परीक्षाओं की तरफ जा रहे है। 18 वर्ष के बाद के युवाओं का वैक्सीनेशन हो चुका है और एक बार में 300 छात्र बैठते है तो पर्याप्त स्पेस होता है, ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन करते हुए परीक्षाएं आयोजित की जा सकती है।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के DA में 3% का इजाफा, एरियर भी मिलेगा, फरवरी में बढ़कर मिलेगी सैलरी!

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister) ने आगे कहा कि इस दौरान अगर कोई छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव होते है तो उन्हें दूसरा मौका दिया जाएगा।वे अगले सेमेस्टर में परीक्षाएं दे सकते है, वर्तमान हालातों को देखते हुए इस तरह से सभी कॉलेजों में परीक्षा (Offline Mode) करवाने का विचार है।इधर, इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आज मंगलवार 18 जनवरी 2022 से ऑफलाइन परीक्षाएं शुरु हो गई है।

यह भी पढ़े.. MP के रेल यात्रियों के काम की खबर, भोपाल से जाने वाले ये ट्रेनें कैंसिल, इनके फेरे बढ़ाए

इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister) ने कहा था कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ साथी विधायकों ने कॉलेज की परीक्षाएं ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन मोड से करवाने की मांग की है।शिवराज सरकार सदैव की तरह विधायकों की इस मांग पर भी गंभीरता से विचार करेगी।इधर उच्च शिक्षा विभाग (Higher education department) ने भी सभी विश्वविद्यालयों को अपनी व्यवस्था अनुसार परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”667091207″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews