एक्टिव हुई MP कांग्रेस…कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी

एक्टिव हुई MP कांग्रेस…कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी

भोपाल। मध्‍यप्रदेश (madhypradesh) में सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही साथ ही पूरे देश में कोरोना संक्रमण (corona virus) के कारण लॉकडाउन (lock down) में बंद रही कांग्रेस अब अनलॉक(unlock) होते ही कांग्रेस फिर सक्रिय हो रही है. मौका उपचुनाव(by election) का भी है इसलिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए इसकी शुरुआत आज से पूरे प्रदेश में आंदोलन के ज़रिए की जा रही है।

दरअसल मध्‍य प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस पार्टी आंदोलन का सहारा ले रही है।बीजेपी के खिलाफ उसका गुस्सा पार्टी में तोड़फोड़ को लेकर है। कांग्रेस नेताओं के की माने तो पार्टी ने आम लोगों से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का प्लान तैयार किया है।इसकी शुरुआत आज 24 जून से हो रही है।इसके बाद अलग-अलग मुद्दों पर चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन होंगे। कांग्रेस पार्टी सड़क के साथ ही सोशल मीडिया के जरिए जनता को इससे जोड़ेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews