जीतू पटवारी के “MP की महिलाएं सबसे अधिक शराब पीती हैं” बयान पर भड़की BJP, कहा- ये अपमानजनक, माफ़ी मांगें

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मध्य पदेश की महिलाओं को शराबी कहकर अपमानित करना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, ये उनकी छोटी मानसिकता है , कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माफ़ी मांगे और महिलाओं का अपमान करने वाले प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटायें।
Sudhanshu Trivedi Jitu Patwari Mohan Yadav

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान ने प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आज कहा कि हमें ये तमगा मिला है कि मध्य प्रदेश की महिलाएं देश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं..उनके इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है, मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक भाजपा नेताओं ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है और जीतू पटवारी से माफ़ी मांगने के लिए कहा है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा ..प्रदेशवासियों हमें तमगा मिला है कि पूरे देश में मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं, समृद्ध मध्य प्रदेश की बात करने वाली भाजपा सरकार ने ये हालात बना दिए हैं , उन्होंने कहा सबसे ज्यादा शराब की खपत कहीं है तो वो मध्य प्रदेश में है , ड्रग्स के कारोबार में भी मध्य प्रदेश ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने कभी इसे रोकने का प्रयास नहीं किया।

जीतू पटवारी के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई, राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य डॉ सुधांशु त्रिवेदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित विधायकों , महिला नेत्रियों ने जीतू पटवारी पर पलटवार किया है और उनके बयान को महिला विरोधी मानसिकता, निंदनीय और अपमानजनक बताया है साथ ही माफ़ी मांगने के लिए कहा है।

कांग्रेस की महिला विरोधी कुत्सित मानसिकता का एक अशोभनीय उदाहरण: डॉ सुधांशु त्रिवेदी 

डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- कांग्रेस का चेहरा कितना महिला विरोधी है, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान से सामने आया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अधिकांश महिलाएं शराब पीती हैं, और सर्वाधिक शराब पीती हैं। यह बयान न केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, बल्कि कांग्रेस की महिला विरोधी कुत्सित मानसिकता का एक अशोभनीय उदाहरण है।

बहनों को शराबी कहना ये आधी आबादी का अपमान: डॉ मोहन यादव 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना के लिए लगातार काम कर रही है, 50 प्रतिशत आब्दी के लियुए कई योजनायें चल रही है पीएम मोदी ने तो 33 प्रतिशत आरक्षण भी दिया है जिससे लोकसभा विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व बढे, कांग्रेस ने कभी बहनों को तबज्जो नहीं दी उल्टा बहनों को शराबी कहना ये आधी आबादी का अपमान है जीतू पटवारी को माफ़ी मांगना चाहिए, खासकर हरितालिका तीज पर ऐसी बातें करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं, कभी बोर में भरकर फेंकने की बात करते हैं कभी शराबी कहते है ये कांग्रेस की महिलाओं के प्रति सोच है।

महिलाओं से माफ़ी मांगे जीतू  पटवारी : हेमंत खंडेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने X पर लिखा- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी के प्रिय कृपापात्र जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की मातृशक्ति को शराबी कहकर उन्हें अपमानित करने के शर्मनाक बयान की जितने कड़े शब्दों में निंदा की जाए कम है। आज जब देशभर में करोड़ों बहने सात्विक श्रद्धा से निराहार रहकर हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं, ऐसे पावन दिवस मातृशक्ति के ख़िलाफ़ इस तरह के अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना न सिर्फ भारतीय संस्कृति बल्कि करोड़ों महिलाओं की आस्था का भी घोर अपमान है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार लाड़ली बहनों को सम्मान पूर्वक आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है, इसलिए चिढ़ी कांग्रेस अब बौखलाई हुई है। मातृशक्ति के ख़िलाफ़ अमर्यादित बयान के लिए जीतू पटवारी महिलाओं से माफ़ी मांगें।

जीतू पटवारी के इस बयान पर मचा बवाल 

कांग्रेस का चेहरा महिला विरोधी 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को माफी मांगें 

माफ़ी मांगें जीतू पटवारी 

जीतू पटवारी की ये ओछी मानसिकता

…तो माना जाएगा यह कांग्रेस की मूल संस्कृति 

जीतू पटवारी आपकी मानसिकता नशे में हैं

कांग्रेस को माफ़ी मांगनी पड़ेगी 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews