जबलपुर में होगा कांग्रेस का प्रांतीय अधिवेशन, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल

जीतू पटवारी ने कहा कि अब नई कांग्रेस में जिला अध्यक्ष को मजबूत बनाया जायेगा जसी प्रदेश अध्यक्ष के पास अधिकार होते हैं वैसे ही जिला अध्यक्ष को भी अधिकार संपन्न बनाया जायेगा
MP Congress Jitu Patwari

Jitu Patwari

MP Congress: कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में मिले दिशा निर्देशों के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अपने संगठन को नए सिरे से तैयार करने, उसे भाजपा का मुकाबला करने के लिए मजबूत बनाने के प्रयास में जुट गई है, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुजरात अधिवेशन से लौटने के बाद आज मीडिया से बात की और कांग्रेस की भविष्य की प्लानिंग बताई।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस को मजबूती देने के लिए मंत्र दिया है जिसका पालन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी करेगी, उन्होंने बताया कि जल्दी ही जबलपुर में मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रांतीय अधिवेशन होगा जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

जिलाध्यक्ष को ताकतवर बनाया जायेगा

जीतू पटवारी ने कहा कि हम संगठन का विस्तार करने जा रहे हैं जल्दी ही आपको नई कांग्रेस, सुनहरी कांग्रेस दिखाई देगी , भाजपा को हराती हुई कांग्रेस दिखाई देगी, उन्होंने बताया कि आने वाले 60 दिनों में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी, मोहला कांग्रेस कमेटी का गठन किया जायेगा , जिलों में जिलाध्यक्ष को ताकतवर बनाया जायेगा और इन सब समितियों को लॉन्चिंग एकसाथ होगी, जबलपुर अधिवेशन में इसपर सब नेताओं की एक साथ मुहर लगेगी।

प्रह्लाद पटेल और सीएम मोहन यादव पर कसा तंज 

प्रह्लाद पटेल द्वारा अधिकारी को अपशब्द कहे जाने पर जीतू पटवारी ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि प्रह्लाद पटेल जैसा सभ्य व्यक्ति अब अपना आप क्यों खोने लगा है, शायद मोहन यादव और उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है, वीडी शर्मा, विश्वास सारंग और कई विधायकों द्वारा अधिकारियों को फोन कर निर्देश देने के सवाल पर जीतू पटवारी ने सीएम का पांचवी मंजिल का ऑफिस में बिना पैसे दिए कुछ नहीं होता, सब जगह लूट है तो अधिकारी जन प्रतिनिधियों की क्यों सुनेगा?

[dgv_vimeo_video id=”1074589881″]

[dgv_vimeo_video id=”1074590006″]

[dgv_vimeo_video id=”1074590137″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews