MP Election 2023 : विधानसभा चुनाव से पहले BJP की जन आशीर्वाद यात्रा, केन्द्रीय नेता गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां, जनता की टटोलेंगे नब्ज

BJP

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां जोरों पर चल रही है। एक तरफ से टिकटों-उम्मीदवारों को लेकर मंथन चल रहा है, वही दूसरी तरफ भाजपा सितंबर से जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज करने जा रही है। 3 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मझगवां से रवाना करेंगे, इसके बाद केन्द्रीय मंत्रियों के दौरे का सिलसिला शुरू हो जाएगी, हालांकि पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यात्रा को रवाना करने वाले थे, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

3 सितंबर से होगा जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज

जन आशीर्वाद यात्राओं के संशोधित शड्यूल के अनुसार अब 3 सितंबर को प्रथम चरण की यात्रा को चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में मिचुकरिन मझगवां में हरी झंडी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिखाएंगे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा के लिए संयोजक प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है।  3 सितंबर से शुरू होने वाली यह यात्रा विंध्य, महाकौशल, मालवा, ग्वालियर चंबल एवं बुन्देलखण्ड से होकर जाएगी, जो 17-18 दिन में ये यात्राएं 10,543 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। इसके बाद 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ होगा। इस ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।

जनता की नब्ज टटोलेंगे नेता, बढ़ेंगे केन्द्रीय मंत्रियों के दौरे

इस जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नेताओं द्वारा जनता को केंद्र और राज्य सरकार सरकार द्वारा किए गए काम, योजनाएँ और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा इस यात्रा के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिना कर नब्ज टटोलने की कोशिश करेगी।

प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके बाद नए साल में लोकसभा चुनाव होंगे, ऐसे में सितंबर से केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे का सिलसिला शुरू होगा, ये नेता अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पार्टी की जनहितैषी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जनता को देंगे।  पांच जगहों से निकलने वाली यह यात्रा 210 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी। इसके लिए बीजेपी ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है।

ऐसा रहेगा यात्रा का पूरा शेड्यूल

  • नए शेड्यूल अनुसार,  प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राएं विंध्य, महाकौशल, मालवा, ग्वालियर चंबल एवं बुन्देलखण्ड से निकाली जाएंगी। पहली यात्रा विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से 3 सितम्बर को कामतानाथ जी का आशीर्वाद लेकर शुरू होगी, जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यह यात्रा निवाड़ी से होते हुए भोपाल पहुंचेगी।
  • दूसरी यात्रा महाकौशल के मंडला से 5 सितंबर को प्रारंभ होगी जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। यह यात्रा जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेगी।तीसरी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से 6 सितंबर को धूनी वाले बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।
  • चौथी यात्रा मालवा के नीमच से 4 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।पांचवी यात्रा ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर से 5 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews