कमलनाथ ने कहा ‘3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में होगा नव प्रभात’, कार्यकर्ताओं से किया ये आह्वान

Kamalnath

OBC Reservation

MP Assembly Elections 2023 : आज इंतज़ार का आखिरी दिन है..इंतज़ार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को नतीजों को। मतदान के पंद्रह दिन बाद 3 दिसंबर को मतगणना होने जा रही है और रविवार को साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे चुना है। इससे पहली प्रदेश के दोनों ही विपक्षी दल बीजेपी और कांग्रेस अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी क्रम में कमलनाथ ने एक बार फिर कांग्रेस की विजय का विश्वास जताते हुए अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना वाले दिन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहने का आह्वान किया है। उन्होने कहा है कि वे मतगणना वाले दिन पूरे समय प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित रहने के साथ सबके संपर्क में भी रहेंगे।

कमलनाथ ने की कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर पिछले दो दिन में अलग अलग एग्जिट पोल के सर्वे में अलग अलग आंकड़े पेश किए गए। लेकिन इन आंकड़ों को निराधार बताते हुए कमलनाथ लगातार सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। आज उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है और कहा  है कि ‘प्रिय साथियों, यह उत्साह और आत्मविश्वास का समय है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया करीब डेढ़ महीने पहले प्रारंभ हुई थी और कल 3 दिसंबर को मतगणना के साथ यह संपन्न हो जाएगी। आपने हर चरण पर मन, वचन और कर्म से पार्टी और लोकतंत्र की जो सेवा की है, वह अतुलनीय है। कल इसी एकाग्रता और समर्पण से मतगणना की प्रक्रिया भी हम सबको मिलकर संपन्न करानी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मैं स्वयं उपस्थित रहकर मतगणना की प्रक्रिया पर पूरी नजर रखूंगा और आप सबके सतत संपर्क में रहूंगा। 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में नया प्रभात होगा। विश्वास रखिए विजय श्री कांग्रेस का वरण करने जा रही है।’

विजयश्री का विश्वास जताया

बता दें कि कांग्रेस पहले भी मतगणना के दौरान गड़बड़ियों की आशंका जता चुकी है। बालाघाट, लहार सहित कई स्थानों को लेकर वो निर्वाचन आयोग में छेड़छाड़ की शिकायत भी कर चुकी है। ऐसे में कमलनाथ लगातार कार्यकर्ताओं से अनुरोध कर रहे हैं को वो मतगणना स्थल पर कड़ी निगरानी रखें और किसी भी तरह की समस्या होने पर उन्हे तुरंत सूचित करें। 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में नई सुबह की उम्मीद के साथ उन्होने फिर सभी से कहा है कि कल के महत्वपूर्ण दिन सब पूरी सकारात्मकता के साथ एकाग्र और समर्पित होकर जुट जाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews