MP Election 2023 : कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना, कहा ‘मध्यप्रदेश की उज्ज्वल पहचान को कलंकित किया’

MP Election 2023 : कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना, कहा ‘मध्यप्रदेश की उज्ज्वल पहचान को कलंकित किया’

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव बस एक माह दूर है और प्रदेश में सियासी हलचल जोरों पर है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही एक दूसरे पर हमलावर हैं। कांग्रेस लगातार बीजेपी पर 18 सालों में प्रदेश में भ्रष्टाचार, कुशासन, महंगाई सहित कई आरोप लगा रही है। युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखते हुए बेरोजगारी और स्त्री अत्याचारों को लेकर निशाना साध रही है। एक बार फिर कमलनाथ ने बीजेपी पर कई सवाल उठाए हैं।

कमलनाथ ने BJP को घेरा

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “भाजपा मप्र में 18 साल के अपने शासनकाल में दोषी है:

– युवाओं के भविष्य पर आघात की,

–ग़रीबों-महिलाओं पर बढ़ते प्रहार की,

– आदिवासियों-एससी पर अत्याचार की,

–नौकरी-ठेकों व हर काम में भ्रष्टाचार की,

–घटती मज़दूरी व नुक़सान उठाती पैदावार की,

– पिछड़ों व दलितों का हक़ मारने के अपराध की,

–कन्याओं से अपराध और अनाचार की,

–खेती, कारोबार, शिक्षा, स्वास्थ्य के चौपट राज की,

–मां नर्मदा व अन्य मां तुल्य नदियों की लूट की,

–गौ माता से आसरा और जीवन छीनने की,

–कर्मचारियों के भविष्य को समाप्त करने की,

–मध्यप्रदेश की उज्ज्वल पहचान को कलंकित करने की

जनता भाजपा को हराकर मप्र की कई पीढ़ियों से किये गये विश्वासघात की सज़ा देगी और महंगाई, बेरोज़गारी व भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए अपने एक-एक वोट से कांग्रेस की ही सरकार लाएगी। भाजपा का समय पूरा हुआ!”

‘जनता देगी जवाब’

एक दिन पहले प्रियंका गांधी भी धार दौरे पर आई थी तो उन्होने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि चुनावों के समय ही उसे महिलाएं, युवा और किसान नजर आ रहे हैं। उन्होने कहा कि 18 साल में बीजेपी ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में नंबर वन बना दिया है और कमलनाथ ने भी यही बात दोहराई है। उन्होने कहा कि आने वाला चुनाव किसी पार्टी या उम्मीदवार का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के भविष्य का है और अब जनता अच्छे से बीजेपी की असलियत समझ गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews