MP Election 2023 : फरवरी में 17 ग्राम पंचायतों में उप सरपंच का निर्वाचन, आयोग ने कलेक्टर को दिए ये निर्देश

election

MP Election 2023 : आगामी दिनों में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले की जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों में चुनाव होने है, इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है और कलेक्टरों को भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए है।

दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अलीराजपुर जिले के 6 जनपद पंचायतों 17 ग्राम पंचायतों में उप सरपंच का निर्वाचन करवाने के लिये 20 फरवरी को सम्मिलन बुलाने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये गये हैं।इसकी जानकारी आज 14 फरवरी को सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने दी है ।

इन क्षेत्रों में होना है चुनाव

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अलीराजपुर जिले के विकासखण्ड कट्ठीवाड़ा की ग्राम पंचायत अकोला, साजनपुर, सुमन्यावाट, विकासखण्ड अलीराजपुर की ग्राम पंचायत रिछवी, विकासखण्ड सोण्डवा की ग्राम पंचायत सगवारा, बेसवानी, विकासखण्ड उदयगढ़ की ग्राम पंचायत सागोराटा, कालवाट, कानाकाकड़, आम्बी, कुंडलवासा, बयड़ा, कोल्याबयड़ा, विकासखण्ड भाभरा की ग्राम पंचायत मेढ़ा, छोटी फाटा, कीलाना और विकासखण्ड जोबट की ग्राम पंचायत बाज्याबयड़ा में उप सरपंच का निर्वाचन होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews