MP Election Results : नरेंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को कहा धन्यवाद, जीत की बधाई दी

Narendra Singh Tomar

MP Election Results : केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी पूरे ताकत से चुनाव लड़ी और उसका नतीजा सबसे सामने है। इसी के साथ उन्होने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है और धन्यवाद भी कहा है। आज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपन प्रचंड जीत का दावा दोहराती दिख रही है और इसके बाद सभी नेताओं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

नरेंद्र तोमर ने दी बधाई

नरेद्र सिंह तोमर ने कहा कि बीजेपी बूथ से लेकर शीर्ष स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने दायित्व का निर्वहन किया, उसके परिणामस्वरूप जनता का अपार आशीर्वाद मिला है। उन्होने कहा कि ‘इसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं को ह्रदय से बहुत बधाई देता हूं धन्यवाद देता हूं। भारतीय जनता पार्टी की ये जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता की जीत है। केंद्र सरकार राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जीत है। शिवराज सिंह चौहान दी के नेतृत्व में जिस प्रकार से सरकार में रहकर लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया, ये उसकी जीत है। हम लोग पहले से ही आशान्वित थे कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को अप्रत्याशित जीत मिलेगी और जनता ने बीजेपी की अपेक्षा के अनुरुप आशीर्वाद प्रदान किया है।’

जीत की खुशी मना रहे भाजपाई

मध्य प्रदेश में अब लगभग तस्वीर साफ होती दिख रही है और बीजेपी अपनी प्रचंड जीत के दावे को सही साबित करती नजर आ रही है। सभी बड़े नेता इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को दे रहे हैं। पीएम मोदी चुनाव प्रचार के दौरान लगातार कहते रहे हैं कि एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी और ये बात अब सही होती भी दिख रही है। बहरहाल, बीजेपी में इन नतीजों को लेकर खुशी का माहौल है और वहां खूब मिठाइयां बांटी जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews