
MP Election 2023 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सात विधानसभा सीटों में शुमार हुजूर विधानसभा सीट पर इस बार 65 प्रतिशत वोटिंग हुई। वोटिंग को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। इस उत्साह में वे वोटर्स ज्यादा थे,जो पहली बार पोलिंग बूथ पर वोट करने पहुंचे थे। वहीं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर वोट किया, इनकी कतारे भी पोलिंग बूथ पर लंबी रही।
पहले वोट के साथ लिया संकल्प
विधानसभा चुनाव में पहली बार युवाओं ने वोट डाला हैं वहीं पहली-पहली बार मतदाता बने युवाओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। सभी ने अपनी प्रतिक्रिया में देशहित और विकास के लिए वोट देने की बात कही हैं। वहीं आगे कहा कि अब एक जिम्मेदार नागरिक होने का एहसास हो रहा है। लग रहा है कि हम भी देश की दिशा-दशा निर्धारित करने में भागीदार बन गए है। वहीं पहले वोट के साथ संकल्प लिया है, हर चुनाव में वोट जरूर डालूंगा।
मध्यप्रदेश के विकास के लिए किया वोट
पहली बार मतदाता बनी युवती ने कहा मैं अपने मध्यप्रदेश के विकास के लिए वोट डाल रहीं हूं, तरक्की के लिए, नई सुविधाओं के लिए वोट डाल रहीं हूं। आगे कहा कि मैंने पहली बार मतदान किया। ऐसा कर बहुत अच्छा लग रहा है। लोकतंत्र में सभी को अपने मत का प्रयोग करना जरूरी है। मत देने वाले को ही किसी भी सरकार के काम पर ऊंगली उठाने का अधिकार होता है, जो वह वोट नहीं देते उन्हे कुछ बोलने का अधिकार नहीं।


[dgv_vimeo_video id=”885663813″]
बाजार में रही सुस्ती
विधानसभा चुनाव के दौरान संतनगर के बाजार में सुस्ती रही। क्योंकि ज्यादातर कपड़ा, बर्तन व अन्य दुकानदारों ने दोपहर तक दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने परिवार के साथ मतदान किया। इधर वोटिंग को लेकर युवा तो उत्साहित थे ही बुर्जुग भी बड़े उत्साह में नजर आए,बैरागढ़,गांधी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में 70 और 80 साल के बुर्जुगों ने वोटिंग की और एक अच्छी जनहितैषी सरकार को चुनने के लिए वोट किया।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”885664297″]
