MP News : राज्य शासन ने IPS अखिल पटेल को बनाया डिंडोरी SP, 5 अफसरों को मिला उच्च वेतनमान

MP News : राज्य शासन ने IPS अखिल पटेल को बनाया डिंडोरी SP, 5 अफसरों को मिला उच्च वेतनमान

MP News : गुना में हुए बस हादसे के बाद हटाये गए गुना एसपी विजय खत्री की जगह शासन ने डिंडोरी के एसपी संजीव कुमार सिन्हा को गुना पदस्थ कर दिया था अब शासन ने डिंडोरी एसपी की खाली पोस्ट को भरते हुए 2015 बैच के IPS अधिकारी अखिल पटेल को एसपी नियुक्त किया है, इसके अलावा शासन ने 5 आईपीएस अधिकारियों को उच्च वेतनमान देने के भी आदेश जारी किये हैं।

IPS अखिल पटेल डिंडोरी SP नियुक्त 

गृह विभाग ने आज एक सिंगल आदेश जारी करते हुए पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक अखिल पटेल को डिंडोरी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है, अखिल पटेल 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी है, उन्हें जल्दी ही नई पदस्थापना वाली जगह जॉइनिंग देनी होगी।

पांच IPS अधिकारियों को उच्च वेतनमान स्वीकृत 

उधर शासन में 2020 बैच के पांच IPS अधिकारियों को उच्च वेतनमान देने का निर्णय लिया है, इन अधिकारियों को 1 जनवरी 2024 से भारतीय पुलिस सेवा का वरिष्ठ वेतन मेट्रिक्स 11 (रुपये 67700 – 208700 ) स्वीकृत किया गया है , राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में रतलाम में पदस्थ IPS मयूर खंडेलवाल, इंदौर में पदस्थ सहायक पुलिस आयुक्त सोनाक्षी सक्सेना, ग्वालियर में पदस्थ सीएसपी शियाज के एम, खरगोन में पदस्थ आनंद कलादगी और उज्जैन में पदस्थ कृष्ण लालचंदानी के नाम शामिल हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews