राज्य के पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, पेंशन राशि में होगी वृद्धि, अब मिलेंगे 1000, ये रहेंगे नियम, जानें प्रक्रिया

pension news

MP Old Age Pension : मध्य प्रदेश के पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। वृद्धावस्था पेंशन योजना पर ताजा अपडेट है। अब बुजुर्ग पेंशनरों को हर महीने 1000 पेंशन राशि मिलेगी। वर्तमान समय में यह राशि 600 रुपये प्रति माह है, जिसमें करीब 70 फीसदी की बढ़ोतरी होगी और हर पेंशनर्स को 400 रुपए का फायदा मिलेगा।

दरअसल, हाल ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि अब वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी की जाएगी। वृद्धावस्था पेंशन अब 600 से बढ़कर 1 हजार रु प्रति महीना होगी। बुजुर्ग पात्र महिलाओं को भी 600 रूपये की पेंशन में 400 रूपए और जोड़ कर 1000 रूपए दिए जाएंगे।हालांकि इसका लाभ कब से दिया जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

पेंशन पात्रता

  • आयु 60 वर्ष से अधिक हो।
  • वृद्ध व्यक्ति बीपीएल श्रेणी से संबंधित होना चाहिए और उनके पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए।
  • व्यक्ति के पास कोई तिपहिया या चौपहिया वाहन है, तो वे  आवेदन करने के लिए अपात्र होंगे।
  •  पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए, व्यक्ति मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए, अन्य राज्य के लोग योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं।
  • यदि वृद्ध नागरिक सरकारी सेवा में हैं, तो वे इस योजना को लागू नहीं कर पाएंगे।
  • यदि आप अन्य पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं तो आप योजना के पात्र हो सकेंगे।

आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड,राशन पत्रिका, वोटर आई कार्ड,आय प्रमाण पत्र,पास पोर्ट साइज फोटो,बैंक पासबुक विवरण, मोबाइल नंबर

ऐसे करें आवेदन कैसे करें

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  •  होम पेज में आपको पेंशन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिखाई देगा और आप उस पर क्लिक करें।
  • फिर अगले पेज में आपको अपना जिला, स्थानीय निकाय और समग्र आईडी जैसी जानकारी दर्ज भरनी होगी।
  • सारी जानकारी देने के बाद आपको पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज में आपको आवेदन पत्र दिखाई देगा, यहां आप आवेदन पत्र में जिला, तहसील, निवासी, आवेदक का नाम, लिंग, पिता का नाम, पता जैसी जानकारी भी दर्ज करें।
  • इसके बाद आप अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी अपलोड करें। सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको registration number प्राप्त होगी और जिसके माध्यम से वे आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews