राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, 10 वर्षों में शुरू होंगे 9,200 सीएम राइज स्कूल, ऐसी रहेगी पूरी व्यवस्था, मिलेगी ये खास सुविधाएं

MP school Education department

Madhya Pradesh CM Rise School : मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में सरकारी स्कूलों में सर्व-सुविधायुक्त वातावरण के साथ विद्यार्थियों को रोचक एवं आनंददायक शिक्षा देने के लिये सीएम राइज स्कूल की स्थापना की गई है। पहले चरण में 275 सीएम राइज स्कूल प्रारंभ किये जा चुके हैं,दूसरे चरण में 5,986 स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें से 258 स्कूलों को दूसरे चरण में संचालित करने की स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वीकृति जारी की है।आने वाले 10 वर्षों में प्रदेश में 9,200 सीएम राइज स्कूल शुरू करने का कार्यक्रम तय किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने दी वित्तीय मंजूरी

खास बात ये है कि सीएम राइज स्कूल में के.जी. से कक्षा 12वीं तक के संचालन की व्यवस्था के साथ अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण की व्यवस्था की गई है। राज्य में 269 सीएम राइज स्कूलों के नवीन भवन निर्माण के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने 9 हजार 500 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी भी दी है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये डिजिटल कक्षा, पूर्ण रूप से सुसज्जित प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय, कला, नृत्य, संगीत एवं योग शिक्षण की व्यवस्था भी की गई है।

स्कूलों में परिवहन की व्यवस्था

  • सीएम राइज स्कूलों में दूर से आने वाले विद्यार्थियों को सुविधा देने के मकसद से परिवहन की व्यवस्था भी की जा रही है।
  • इससे स्कूल के आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
  • सीएम राइज स्कूल में बेहतर नेतृत्व प्रदान करने की दृष्टि से इन स्कूलों के प्राचार्यों को भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर में प्रशिक्षण दिलाया गया है।
  • इसके साथ ही प्राचार्यों को राष्ट्रीय स्तर के ख्याति-प्राप्त विद्यालयों में एक्सपोजर विजिट कराया गया है।

प्राचार्य हेण्ड-बुक

  • प्रदेश में सीएम राइज स्कूलों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को विश्व-मानकों के अनुरूप पूरा करने की दृष्टि से प्राचार्य और शिक्षकों के लिये अलग-अलग हेण्ड-बुक तैयार की गई हैं।
  • विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति के लिये सीएम राइज स्कूलों के लिये छात्र डायरी तैयार की गई है।
  • छात्रों के चिंतन एवं प्रभावी शिक्षण के लिये आवश्यक टूल्स को डायरी के पृष्ठों में शामिल किया गया है।
  • इसके जरिये छात्रों की रचनात्मक गतिविधियों एवं शैक्षणिक प्रगति से पालकों को निरंतर अवगत कराया जाता रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews