MP: कोरोना के चलते सरकार ने शिक्षकों के लिए जारी किया यह आदेश

teacher recruitment

भोपाल।

करोना महामारी के बचाव के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है ।प्रदेश सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में सभी निजी और सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षण और गैर शैक्षणिक स्टाफ को अगले आदेश तक अपना काम अपने घर से करने की अनुमति दी गई है।

वर्क एट होम को यह मानकर पूरा किया जाएगा कि वे अपने कार्यस्थल पर ही काम कर रहे हैं ।सभी विद्यालयों के शिक्षकों और गैर शिक्षण स्टाफ के लिए यह जरूरी होगा कि वे अपने मोबाइल नंबर ,लैंडलाइन और निवास का पता कार्यालय और कार्यालय संस्था में जरूर दें।

यदि किसी हॉस्टल में विद्यार्थी रह रहे हैं तो वहां के स्टाफ के लिए यह नियम लागू नहीं होगा ।साथ ही साथ जो शिक्षक या गैर शिक्षक पहले से अवकाश पर हैं उनको भी इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा और उन्हें अवकाश पर ही माना जाएगा। यदि किसी कार्यालय में करोना के बचाव के पूरे इंतजामों से वहां का प्रबंधन संतुष्ट है और उसे लगता है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए स्टाफ का वहा रहना वहां जरूरी है तो वहां भी यह बाध्यता लागू नहीं होगी।

[covid19 style=”5″ country=”India” title=”भारत मे अभी तक”]

[covid19 style=”5″ title=”दुनिया मे अभी तक”]

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews