उच्च शिक्षा विभाग ने बढ़ाई तिथि, PG में प्रवेश के लिए सीएलसी का द्वितीय अतिरिक्त चरण घोषित, इस तारीख तक विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में PG में प्रवेश के लिए एक बार फिर अतिरिक्त सीएलसी चरण घोषित किया है, विभाग ने द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय-सारणी जारी कर दी है।
college admission

college admission

मध्य प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में PG कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले जिन विद्यार्थियों ने अभी तक एडमिशन नहीं लिया है उनके लिए एक अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने सीएलसी के द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय-सारणी जारी कर दी है, नई समय सारणी के मुताबिक विद्यार्थी 15 से 19 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे।

सीएलसी द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय-सारणी जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 में महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश (PG admission) के लिए सीएलसी के द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय-सारणी जारी की है। नई समय सारणी के मुताबिक अब विद्यार्थी 19 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन कर सकते है, पहले ये तारीख 3 अगस्त तक थी।

19 अगस्त तक हो सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन 

नई समय सारणी के अनुसार सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर कक्षाओं में मेजर माइनर विषयों में और मेजर एवं माइनर विषय के अतिरिक्त अन्य विषय में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 15 से 19 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन कर सकेंगे।

दस्तावेजों का सत्यापन 15 से 20 अगस्त तक

पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 15 से 20 अगस्त तक होगा। मेजर माइनर के अलावा अन्य विषयों में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को साक्षात्कार के दिनांक, स्थान एवं समय की सूचना 21 अगस्त को दी जाएगी। मेजर माइनर के अलावा अन्य विषयों में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के साक्षात्कार एवं पोर्टल पर पात्रता की प्रविष्टि 22 से 23 अगस्त तक होगी।

सीट का आवंटन 25 अगस्त को होगा 

विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में सीट का आवंटन 25 अगस्त को होगा।  आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान 25 से 30 अगस्त तक किया जा सकेगा। आवंटित महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि तक प्रवेश शुल्क का भुगतान किए गए आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा। प्रवेश शुल्क का भुगतान न होने की अवस्था में प्रवेश नहीं माना जाएगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews