मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मानहानि नोटिस पर उमंग सिंघार ने कहा, जवाब भी देंगे, कोर्ट भी जायेंगे, ना डरे हैं, ना डरेंगे

उमंग सिंघार ने आरोप लगाया था कि परिवहन मंत्री रहते राजपूत ने मध्य प्रदेश के कई शहरों सहित दिल्ली के पॉश इलाके में अपने परिचितों के नाम से फ़्लैट ख़रीदे हैं।
Umang Singhar Govind Singh Rajput

Minister Govind Singh Rajput sent a defamation notice to Umang Singhar: कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को 20 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है, सिंघार ने आरोप लगाये थे कि गोविंद सिंह राजपूत के तार बहुचर्चित परिवहन घोटाले से जुड़े हैं, उन्होंने इस भ्रष्टाचार से 1500 करोड़ रुपये की जमीनें खरीदने के गंभीर आरोप भी  राजपूत पर लगाये हैं  जिसपर उन्हें राजपूत की तरफ से ये मानहानि का नोटिस भेजा गया है, नोटिस पर उमंग सिंघार ने रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है।

मध्य प्रदेश के चर्चित परिवहन घोटाले में एजेंसियां अपना काम कर रही हैं लेकिन सियासत भी पीछे नहीं है, कांग्रेस इस घोटाले को लेकर सरकार पर हमलावर है और पूर्व परिवहन मंत्री को कठघरे में खड़ा कर रही है, उमंग सिंघार ने कहा परिवहन घोटाले का पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को मंत्री का संरक्षण था,  नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि पूरा रैकेट ही तत्कालीन परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने संभाला था।

कार से मिला था 52 किलो सोना 10 करोड़ रुपये कैश 

आपको बता दें कि पिछले दिनों भोपाल में एक कार से लोकायुक्त पुलिस ने 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश बरामद किया था इस मामले में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का नाम मुख्य रूप से सामने आया, उसे ही परिवहन घोटाले का मुख्य आरोपी कहा जा रहा है लेकिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सूत्रधार कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने परिवहन घोटाले में मंत्री राजपूत का नाम जोड़ा 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पिछले दिनों एक प्रेस कांफ्रेंस कर परिवहन घोटाले में तत्कालीन परिवहन मंत्री और वर्तमान खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर कई गंभीर आरोप लगाये, उन्होंने कहा कि ये पूरा रैकेट गोविंद सिंह राजपूत ने भी संभाला था, उन्होंने भ्रष्टाचार कर 1500 करोड़ रुपये की जमीनें पत्नी, बच्चो, रिश्तेदारों के नाम पर खरीदीं हैं, सिंघार ने यहां तक दावा किया था कि परिवहन विभाग में एक साल में करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपए तक की कमाई होती है जिसका बड़ा हिस्सा मंत्रियों की जेब में जाता है।

उमंग सिंघार ने X पर लिखा- न डरे है न डरेंगे 

उमंग सिंघार के आरोपों को अपनी छवि धूमिल करने वाला बताते हुए खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने वकील के माध्यम 20 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस सिंघार को भेजा है और 15 दिनों में इसका जवाब चाहा है, उधर नोटिस की बात सामने आते ही उमंग सिंघार ने इसपर रिएक्शन दिया है, उन्होंने X पर लिखा –  “नोटिस का जवाब भी देंगे और कोर्ट भी जाएंगे, न डरे हैं, न डरेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews