मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा पर तंज, बोले- अपनी कुर्सी बचाने कोई ट्रैक्टर पर तो कोई ट्रक पर चल रहा है

मुझे लगता है अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपने अनैतिक काम कराने की स्क्रिप्ट कांग्रेस के नेता लिख रहे हैं, लेकिन ये भाजपा की सरकार है जो संविधान के आधार पर चलती है इस तरह के शब्दावली राजनीति में अनुमतिलायक नहीं है।
MP Minister Vishvas Sarang

Minister Vishvas Sarang taunt on Congress : मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस किसान न्याय यात्रा पर तंज कसा है, उन्होंने कहा ये सिर्फ दिखावा है, फोटो सेशन आंदोलन है, मध्य प्रदेश के नेताओं को अपनी कुर्सी बचानी है इसलिए कोई ट्रैक्टर पर चल रहा है और कोई ट्रक पर चल रहा है।

किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को विफल बताने के कांग्रेस के आरोपों और किसान न्याय यात्रा निकालने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर ही पलटवार किया, सारंग ने कहा किसानों को गुमराह करना कांग्रेस की आदत है, कांग्रेस ने ही वादा किया था कि सरकार में आएंगे तो किसान का 2 लाख तक का कर्जा माफ़ करेंगे लेकिन कमलनाथ सरकार ने क्या किसी किसान का कर्जा माफ़ किया नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र की और मध्य प्रदेश की सरकार किसानों के हितों के संरक्षण के लिए कटिबद्ध है।

कुर्सी बचाने का खेल है, फोटो सेशन आंदोलन है 

कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को निकाली गई किसान न्याय यात्रा पर उन्होंने कहा कि ये इसलिए हो रहा है कि 10 जनपथ में मेरी कुर्सी न हिल जाये, इसीलिए कोई ट्रैक्टर पर चल रहा है कोई ट्रक पर चल रहा है, सिर्फ फोटो सेशन के लिए आंदोलन चल रहा है। किसान संगठनों द्वारा 1 अक्टूबर को आंदोलन की चेतावनी के सवाल पर मंत्री सारंग ने कहा कि हम सभी संगठनों से बात कर रहे हैं, कहीं कोई दिक्कत नहीं है, हम किसानों के हित में फैसले ले रहे हैं और आगे भी हम कटिबद्ध हैं।

जो अधिकारियों से कहते थे हम देख लेंगे उन्हें जनता ने सब दिखा दिया 

उमंग सिंघार द्वारा अधिकारियों को भाजपा का दलाल कहने पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ये कांग्रेस नेताओं का फ्रस्टेशन है, अपने पद पर बने रहने की प्रतिस्पर्धा के कारण ये उनकी हीनभावना को प्रदर्शित करता है, उन्होंने कहा कि वो ब्यूरोक्रेसी जो व्यवस्था के पालन का काम कर रही है उसके लिए ऐसी बातें बोलना केवल दबाव बनाने वाली राजनीति है। उन्होंने याद दिलाया कि दिग्विजय सिंह, कमलनाथ कहते थे हमारी सरकार आयेगी तो देख लेंगे और क्या हुआ, जनता ने छिंदवाड़ा में बता दिया, उमंग सिंघार ही बताये पिछले चुनाव में उनका क्या हुआ था?

अधिकारियों से अनैतिक काम कराने दबाव की स्क्रिप्ट लिख रहे कांग्रेस नेता 

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि लोकतंत्र में कार्यपालिका का अपना दायित्व है, न्यायपालिका का अपना दायित्व है जन प्रतिनिधियों की अपनी मर्यादा है। मुझे लगता है अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपने अनैतिक काम कराने की स्क्रिप्ट कांग्रेस के नेता लिख रहे हैं, लेकिन ये भाजपा की सरकार है जो संविधान के आधार पर चलती है इस तरह के शब्दावली राजनीति में अनुमतिलायक नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”1011572066″]

[dgv_vimeo_video id=”1011572113″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews