
Van Vihar Bhopal : मशहूर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन के वन विहार का वीडियो शेयर करने और बाघों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करने के बाद वन विहार की डायरेक्टर का बयान आया है जिसमें वो पत्थरबाज़ी की बात को नकार रही हैं। वन विहार की डायरेक्टर पद्मा प्रिया बालाकृष्णा ने कहा है कि वीडियो में कोई चिल्ला रहा है ‘पत्थर मत मारो।’ इस पूरे मामले को लेकर एक जाँच कमेटी बनाई गई है।
रवीना टंडन ने शेयर किया था वीडियो
बता दें कि रवीना टंडन ने ट्विटर पर वन विार भोपाल का एक वीडियो शेयर किया था। वो पिछले हफ्ते ही एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में यहां थीं और वक्त मिलने पर वन विहार की सैर को पहुंची थीं। वहीं उन्होने देखा कि कुछ सैलानी जानवरों के साथ मजाक कर रहे हैं और बुरा व्यवहार कर रहे हैं। इसी का वीडियो शेयर करते हुए उन्होने नाराजगी जताई और कहा बाघों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जाहिर की।
जांच कमेटी बनाई, आरोपी युवक प्रतिबंधित
इसी मामले पर अब डायरेक्टर वन विहार ने कहा कि वीडियो में दिखने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होने कहा कि वीडियो की सत्यता की पूरी तरह जाँच होगी और बाघ को परेशान करने वाले दोनों युवक वन विहार में एक साल के लिए प्रतिबंधित रहेंगे। उन दोनों के फोटो और प्रतिबंध का आदेश भी गेट पर लगा दिया गया है। साथ ही मामले को लेकर एक कमेटी बनायी गयी है जो इसकी जाँच करेगी। रेंजर ऑफिसर को इसका ज़िम्मा दिया गया है और मौक़े पर मौजूद कर्मचारियों से भी जवाब माँगा गया है। उनका कहना है कि ऐसे एक मामले को लेकर वन विहार को बदनाम करना ग़लत है और यहां हमेशा पूरी तरह सतर्क निगरानी होती है।
[dgv_vimeo_video id=”773676650″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

