MP News : पुलिस इंस्पेक्टर्स को मिली पदोन्नति, कार्यवाहक DSP बने, पदस्थापना आदेश जारी

MP News : पुलिस इंस्पेक्टर्स को मिली पदोन्नति, कार्यवाहक DSP बने, पदस्थापना आदेश जारी

MP Police Promotion 2023 : राज्य शासन ने आज गणतंत्र दिवस के दिन पुलिस इंस्पेक्टर्स (MP Police Inspectors Promotion)  को एक तोहफा दिया है, पुलिस मुख्यालय ने आज एक आदेश जारी कर पुलिस इंस्पेक्टर्स को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया है।आज 26 जनवरी 2023 को जारी पदोन्नति सूची में 124 पुलिस इंस्पेक्टर्स के नाम शामिल हैं।

आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक  के पद पर कार्य करने वाले निरीक्षक यानि इंस्पेक्टर्स डीएसपी पद पर वरिष्ठता या वेतन भत्ते का दावा नहीं करेंगे परन्तु जब तक इस पद पर कार्य करेंगे डीएसपी की श्रेणी की वर्दी पहनेंगे और डीएसपी की सभी शक्तियों का प्रयोग करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews