MP News : मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है अंतिम तारीख

mpnr

MP News : मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढने वाले स्टूडेंट्स अपने फाइनल एक्जाम की तैयारियां कर रहे हैं, एमपी बोर्ड भी सत्र 2023 के लिए 10वीं – 12वीं की परीक्षाओं की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है ऐसे में एमपी मदरसा बोर्ड ने अपना परीक्षा कार्यक्रम (MP Madarsa Board Exam 2023)  जारी कर दिया है।

10 अगस्त 2023 तक स्वीकार किए जायेंगे आवेदन पत्र 

मप्र मदरसा बोर्ड ने हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी (उर्दू माध्यम) परीक्षा सत्र-2023 के लिये परीक्षा आवेदन-पत्र लेने की तारीख आज  गुरुवार को घोषित कर दी। बोर्ड ने कहा है कि अधिकृत अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से 10 फरवरी से 10 अगस्त 2023 तक  आवेदन पत्र स्वीकार किए जायेंगे।

डाक द्वारा आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 30 सितम्बर 2023

बोर्ड के कार्यक्रम के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 11 से 20 सितम्बर तक किया जा सकेगा, इसके अलावा भरे गए आवेदन-पत्र डाक द्वारा कार्यालय मदरसा बोर्ड में प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2023 निर्धारित की गई है।

परीक्षाओं की तारीख अभी नहीं की घोषित 

मदरसा बोर्ड ने कहा है कि निर्धारित तिथियों में छात्रों को आवेदन कर हार्ड कॉपी, संलग्नकों सहित मदरसा बोर्ड कार्यालय को भेजना होगी। बोर्ड ने अभी परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है जिसका स्टूडेंट्स को इन्तजार रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews