
Appointment of NSUI District Presidents in MP : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपनी सभी अनुशंगित संगठनों को मजबूत कर रही है, पार्टी ने अपनी छात्र विंग NSUI को जमीन में मजबूती के साथ उतारने की तैयारी कर ली है, NSUI के राष्ट्रीय सचिव और मप्र के प्रभारी नितीश गौर ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं ।
एनएसयूआई के महासचिव एवं मप्र के प्रभारी नितीश गौर ने प्रदेश के 52 जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है, गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ पोस्टर अभियान में NSUI ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था और 50 प्रतिशत कमीशन वाले पोस्टर छिपाने में अहम् भूमिका निभाई थी, पार्टी अब इनकी सक्रियता को चुनावों में यूज करना चाहती है।


लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

