MP News : मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल बढ़ा, आदेश जारी

MP News : मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल बढ़ा, आदेश जारी

MP News : मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस (MP Chief Secretary Iqbal Singh Bains) के कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है, अब वे 31 मई 2023 तक पद पर बने रहेंगे । केंद्र सरकार ने आज रिटायरमेंट वाले दिन इक़बाल सिंह बैंस के कार्यकाल को बढ़ाने का आदेश जारी किया। इसी के साथ मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव के नामों को लेकर चल रही चर्चा पर पूर्ण विराम लग गया है।

ये नाम भी थे चर्चा में

गौरतलब है कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस आज रिटायर हो रहे थे, अगला मुख्य सचिव कौन होगा इसे लेकर चर्चा चल रही थी, वरिष्ठ IAS अनुराग जैन, मोहम्मद सुलेमान सहित एक दो और नामों पर विचार हो रहा था। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) चुनावी साल नजदीक होने के चलते मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस जैसा ही कोई सख्त और अनुभवी IAS इस पद के लिए चाहते थे, इसके लिए उन्होंने कुछ नामों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे भी थे, लेकिन बात नहीं बनी।

सीएम शिवराज ने भेजा था एक्सटेंशन प्रस्ताव

सूत्र बताते हैं सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर कुछ नामों पर चर्चा भी की लेकिन उन्होंने जो नाम सुझाये उसपर पीएम की हरी झंडी नहीं मिली जिसके बाद सीएम शिवराज ने इस महीने 9 नवंबर को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर  इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया था जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया और आज इकबाल सिंह बैंस के रिटायरमेंट वाले सर्विस एक्सटेंशन  का आदेश जारी कर दिया ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews