सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा ‘हर बच्चे को मिले शिक्षा का अधिकार’, विद्यालयों में बच्चों के ड्रॉपआउट कम करने पर कार्यशाला

भोपाल में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 'विद्यालयों में बच्चों के ड्रॉपआउट कम करने' विषय पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य हमारी प्राथमिकता है और इस ध्येय की प्राप्ति हमारा संकल्प है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा ‘हर बच्चे को मिले शिक्षा का अधिकार’, विद्यालयों में बच्चों के ड्रॉपआउट कम करने पर कार्यशाला

MP News : सीएम डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल में ‘विद्यालयों में बच्चों के ड्रॉपआउट कम करने’ विषय पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा विद्यालयों में बच्चों के ड्रॉपआउट को कम करने के विषय पर आयोजित कार्यशाला में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

‘शिक्षा हर बच्चे का अधिकार’

टी.आई.टी एक्सीलेंस कॉलेज, भोपाल में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा ‘विद्यालयों में बच्चों के ड्रॉपआउट कम करने’ विषय पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य हमारी प्राथमिकता है और इस ध्येय की प्राप्ति हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि ‘हमारी संस्कृति बहुत उदार है। हम जियो और जीने दो के सिद्धांत पर विश्वास करते हैं। हम सबके शुभ की कामना करते हैं। जब हम समग्र की बात करते हैं तो बालक को हम परामत्मा का आशीर्वाद मानते हैं। और शिक्षा के महत्व को भी हम सब स्वीकार करते हैं। हमारे यहाँ तो श्री राम श्री कृष्ण ने भी गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण की है। हमारे यहाँ कुर्सी से बड़ी शिक्षा है। शिक्षा से व्यक्ति का समग्र विकास होता है।’

‘ड्रॉपआउट कम हो, इसे लेकर प्रयासरत’

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन को सही दिशा देता है। शिक्षा में दक्ष व्यक्ति अगर सेना भी रखेगा को उसका दुरुपयोग नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ‘हमारे प्रधानमंत्री भी बच्चों की शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर है और हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण की ये पहल बहुत सार्थक है और हम सब मिलकर प्रयास करेंगे कि एक भी बच्चा स्कूल से ड्रॉपआउट न हो।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार बहुत गंभीर है और उन्हें समुचित शिक्षा के अवसर मिले इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews