MP News : तू डाल डाल मैं पात पात, शिवराज-कमलनाथ की सियासी जंग जारी

MP News : तू डाल डाल मैं पात पात, शिवराज-कमलनाथ की सियासी जंग जारी

Political battle of Shivraj-Kamal Nath : मध्यप्रदेश में सियासी हलचल जारी है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही एक दूसरे पर आरोप जड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। तू डाल डाल मैं पात पात वाला मामला चल रहा है। इधर से एक तीर चला नहीं कि उधर से उसकी काट आ जाती है। एक बार फिर यही हुआ जब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर आरोप लगाया कि वो धमकाने वाली भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इधर कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए उनका पुराना वीडियो जारी करते हुए बताया है कि धमकाने का काम वो करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कमलनाथ जी पता नहीं क्या हो गया। देख लूंगा, निपटा लूंगा, आ रहा हूं..लोकसेवक को धमकाना किसी भी हालत में उचित भी नहीं है, नैतिक भी नहीं है। वो भी इंसान है उनका भी सम्मान होना चाहिए। मुंह में आया और कह दिया कि देख लूंगा। क्या देख लोगे? क्या ये भाषा उचित है। इसकी मैं निंदा करता हूं। और मुझे ये समझ में नहीं आता भावी मुख्यमंत्री, अवश्यंभावी मुख्यमंत्री सब हो रहे हैं, लेकिन कह रहे है संगठन कमजोर है। एक कहते है, “बूथ मजबूत है।” अब कमलनाथ जी या दिग्विजय सिंह जी कौन सही बोल रहे हैं? दोनों मिलकर फैसला करें।’

वहीं उन्होने ओबीसी और अन्य मुद्दों पर भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि ‘कांग्रेस के मित्रों को पता नहीं क्या हो गया है। बड़ा आसान था ओबीसी से माफी मांग लेते राहुल गांधी जी! लेकिन कोर्ट के फैसले पर टिप्पणियां की जा रही है। सवाल उठाए जा रहे हैं, उंगलियां भी उठाई जा रही हैं। यहां तक की माननीय न्यायाधीश के बारे में भी उल्टा-सीधा बोला जा रहा है। आप एक तरफ कोर्ट में जाते हो, दूसरी तरफ कोर्ट के बारे में भी उटपटांग बोलते हो। आखिर क्या हो गया…? आप जो बोलते हो वही सच है? राहुल जी को अपनी गलती स्वीकार कर ओबीसी से माफी मांगनी चाहिए। यह लोकतंत्र है; कम से कम कांग्रेस के नेताओं को न्यायपालिका का अपमान नहीं करना चाहिए। पूरे देश का विश्वास और भरोसा न्यायपालिका पर है।’

इसके पलटवार में मध्य प्रदेश कांग्रेस और कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने शिवराज का एक पुराना वीडियो जारी किया है। इसी के साथ उन्होने लिखा है कि ‘माननीय शिवराज जी..कमलनाथ जी अधिकारियों को धमकाते नहीं हैं, अत्याचार करने वालों को आगाह करते हैं। धमकाने का काम आप करते हैं। यह आपका ही वीडियो है। कलेक्टर को कौन पिट्ठू कह रहा है और कौन धमका रहा है।’ ये वीडियो तब का है जब कांग्रेस की सरकार थी और शिवराज सिंह चौहान कलेक्टर को चेतावनी भरे लहजे में समझाइश देते नजर आ रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”819775057″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews