MP News : अंबेडकर जयंती पर सीएम शिवराज ने की ये बड़ी घोषणा

mp news

Ambedkar Jayanti : अंबेडकर जयंती के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में बाबा साहब अंबेडकर के पंचतीर्थ स्थल भी शामिल होंगे। उन्होने कहा कि ‘मुझे कहते हुए गर्व है की महू में बाबा साहब का स्मारक बनाने का सौभाग्य हमें मिला। इन पंचतीर्थ को मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत जोड़ दिया है।’ लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर सीएम शिवराज पर झूठी घोषणा करने का आरोप लगाया है।

सीएम ने कहा कि ‘आज भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती है, मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं। पंचतीर्थ जन्मभूमि महू, शिक्षाभूमि लंदन, दीक्षाभूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली और चैत्यभूमि जहां अंतिम संस्कार हुआ मुंबई। मुझे यह कहते हुए गर्व है की महू में अगर बाबा साहब का स्मारक बनाने का सौभाग्य मिला, तो हमें मिला। पंचतीर्थ का निर्माण और वहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, मैं प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। उसके लिए उनके मार्गदर्शन में काम हुआ। मध्यप्रदेश का यह सौभाग्य है और हमने तय किया है कि इन पंचतीर्थ को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जोड़ रहे हैं। पंचतीर्थ में से एक तीर्थ है लंदन, पांचों तीर्थों को जो डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन से संबंधित है तीर्थ यात्रा के अंतर्गत जोड़ा जा रहा है।’ सीएम ने कहा कि बाबा साहब के प्रखर और ओजस्वी विचारों के तेजस्वी प्रकाश से सम्पूर्ण भारतवर्ष ही नहीं, सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का दीप युगों-युगों तक प्रदीप्त रहेगा।

वहीं कांग्रेस ने इस घोषणा को लेकर कहा कि एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान जनता को छल रहे हैं। कांग्रेस और कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने  कहा कि ‘शिवराज जी ने सुबह घोषणा की कि लंदन को डॉ अंबेडकर के पंच तीर्थ में शामिल किया जाएगा। एक घंटे बाद जारी सरकारी आदेश में लंदन पंच तीर्थ से बाहर। या तो मामू आदतन झूठे हैं या अधिकारी उन्हें भूतपूर्व मान चुके हैं। बाबा साहेब का घोर अपमान।’ इसी के साथ उन्होने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘आदमी में बेशर्मी हो तो कहीं भी, कभी भी और किसी के नाम पर भी झूठ बोल सकता है। शिवराज जी ने 14 अप्रैल 2017 को 6 साल पहले बाबा साहेब के नाम पर पंच तीर्थ बनाने की घोषणा की थी। लेकिन बनाए नहीं। आज अंबेडकर जयंती पर फिर वही घोषणा दुहरा दी। संविधान निर्माता से छल करने और दलित समुदाय को धोखा देने की शक्ति मामा में ही हो सकती है।’

[dgv_vimeo_video id=”817558338″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews