MP News : सीएम शिवराज ने कहा ‘भारत जोड़ो यात्रा को दी जाएगी पूरी सुरक्षा’

शिवराज सरकार

CM Shivraj on Bharat Jodo Yatra, Digvijay Singh and Umang Singhar : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है और इसे लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ‘मध्यप्रदेश में सबका स्वागत है।’ वहीं यात्रा की सुरक्षा को लेकर उन्होने कहा कि ‘सुरक्षा हमारी जवाबदारी है और पूरी तरह सुरक्षा दी जाएगी। उस मामले में सारे निर्देश दिए जा चुके हैं और सारी व्यवस्थाएं की जा रही है।’

यात्रा उनकी है, दिग्विजय सिंह डांस करें ये उनकी मर्जी

भारत जोड़ो यात्रा के बीच राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘केसरिया तेरा इश्क के पिया’ गीत पर समूह के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं। इस बारे में जब शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि ‘यात्रा उनकी है, उसमें उन्हें डांस करना है या भाषण देना है ये उनका काम है वो क्या करें। इससे सरकार को लेना-देना नहीं है। यात्रा आएगी तो सुरक्षा हम लोग देंगे।’

उमंग सिंघार मामले पर कानून अपना काम कर रहा है

वहीं कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर लगे दुष्कर्म और प्रताड़ना के मामले पर सीएम ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। उन्होने कहा कि ‘मैं किसी व्यक्ति विशेष की बात नहीं करुंगा। कानून अपना काम करता है। ना हम किसी को बचाएंगे ना हम किसी को फसाएंगे। लेकिन जो कानून है, अगर शिकायत की है तो उसकी जांच करके आवश्यक कार्रवाई करना तो पुलिस की ड्यूटी है।’ वहीं उन्होने इस बात पर खेद जताया कि कुछ लोग कह रहे हैं कि ये बीजेपी का काम है। सीएम ने कहा कि ‘किसी ने कहा कि यह सब भारतीय जनता पार्टी कर रही है। मुझे आश्चर्य लगा। ऐसी बातें ऐसे मामले में कैसे की जा सकती है। अगर कोई पीड़ित है, कोई बात कह रही है तो सुनना पुलिस की ड्यूटी है। जांच करना पुलिस की ड्यूटी है। अगर आवश्यक हो तो कार्रवाई करना पुलिस का काम है। क्या हम नेता हैं तो हमारे खिलाफ कुछ नहीं हो सकता, कोई कुछ नहीं कर सकता है, ऐसा होना चाहिए क्या ? इसलिए हमने पहले कहा कि सरकार इसमें इंटरफेयर नहीं करती। कानून अपना काम करता है।’

[dgv_vimeo_video id=”773695915″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews