MP News: रविवार को सीएम इस योजना अंतर्गत करेंगे पेंशन वितरित, इन बच्चों को मिलेगा लाभ

पेंशन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) रविवार 30 मई को मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना के अंतर्गत 199 बच्चों को 5000 हजार की पेंशन वितरित करेंगे। कोविड-19 से मृत्यु का अभिप्राय ऐसी किसी भी मृत्यु से है, जो 01 मार्च 2021 से 30 जून 2021 तक की अवधि में हुई।

यह भी पढ़े.. MP Unlock Guideline: 1 जून से क्या होगा अनलॉक और क्या रहेंगे प्रतिबंध, पढ़िए यहां 

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना (Chief Minister Covid-19 Child Welfare Scheme) के पात्र हितग्राही बच्चों को पेंशन राशि का वितरण 30 मई 2021 को वर्चुअल समारोह में करेंगे। पेंशन राशि वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में सायं 4 बजे होगा। योजना अंतर्गत 29 मई 2021 तक प्राप्त आवेदनों में से 109 प्रकरणों को स्वीकृत किया गया है। इनमें 199 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है।

प्रदेश में कोरोना के कारण बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है, ऐसे बच्चों की तत्काल सहायतार्थ मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना को दिनांक 21 मई 2021 से प्रदेश में लागू किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 से अनेक परिवारों के बच्चों को आर्थिक एवं खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है, जिससे वे गरिमापूर्ण जीवन निर्वाह करते हुए अपनी शिक्षा भी निर्विघ्न रूप से पूरी कर सकें।

यह भी पढ़े.. Mid day Meal: केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला- 11.8 करोड़ छात्रों को मिलेगा लाभ

पेंशन योजना का लाभ लेने के लिये आवेदन की प्रक्रिया नि:शुल्क है और सभी आवेदन, पोर्टल covinbalkalyan.mp.gov.in अथवा services.mp.gov.in पर ही प्राप्त किये जायेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews