धार में सरेआम महिला की पिटाई के मामले में कांग्रेस ने की जाँच की मांग, जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए आरोप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग मिलकर महिला की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। इस घटना पर सवाल उठाते हुए एक बार फिर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार मध्य प्रदेश में महिला उत्पीड़न रोकने में नाकाम साबित हुई है।
धार में सरेआम महिला की पिटाई के मामले में कांग्रेस ने की जाँच की मांग, जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए आरोप

MP News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने धार में महिला की पिटाई के मामले में बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश महिला उत्पीड़न के मामले में अव्वल है और बीजेपी सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से घटना की निष्पक्ष जाँच की मांग की है।

जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार से की ये मांग 

जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा है कि ‘धार ज़िले की इस घटना ने एक बार फिर बीजेपी शासन की महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वैसे ही मध्य प्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में पहले नंबर पर है!  सीएम मोहन यादव जी क्या धार की ये बहन आपकी सरकार से यह उम्मीद रख सकती हैं कि इस घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच होगी और उन्हें प्राथमिकता से न्याय मिलेगा ? यह सवाल इसलिए भी है कि मध्यप्रदेश में ही महिला सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार क्यों हैं? क्यों आपकी सरकार महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने में बार-बार असफल हो रही है ?’

महिला की पिटाई का वीडियो वायरल

बता दें कि धार के टांडा क्षेत्र में शुक्रवार एक महिला को सरेआम लाठियों से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। यहाँ क़रीब पाँच पुरूष मिलकर महिला को पीटते रहे, वो मदद की गुहार लगाती रही लेकिन कोई उसे बचाने सामने नहीं आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि चार पुरूष महिला को पकड़े हुए हैं और पाँचवा उसकी लाठी से पिटाई कर रहा है। इस दौरान तमाशबीन घटना का वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने महिला की मदद नहीं की। इस मामले पर अब कांग्रेस ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और घटना की जाँच की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews