सिंगरौली में दलित युवक की हत्या, कांग्रेस ने दलित अत्याचार के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा, कमलनाथ ने की जाँच की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश में दलितों पर अत्याचार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जिस बीजेपी सरकार पर दलितों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी है, उसी बीजेपी के नेता दलितों पर अत्याचार करते पाये जा रहे हैं। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि मृत दलित युवक के परिजनों को हर संभव आर्थिक एवं क़ानूनी सहायता प्रदान करते हुए आरोपी बीजेपी नेता को शस्त्र लायसेंस जारी करने की पूरी प्रक्रिया की सूक्ष्मता से जाँच की जाए।
MP Assembly Special Session

Kamal Nath

MP News : सिंगरौली ज़िले में एक दलित युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा चितरंगी मंडल के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक पांडेय के पास से 32 बोर की लाइसेंसी बंदूक़ जब्त की गई है। इसे लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में दलित अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए मामले की जाँच की मांग की है।

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए आरोप

कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है कि ‘मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में बीजेपी मंडल अध्यक्ष द्वारा एक दलित युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला हैरान करता है, दुखी करता है। बताया जा रहा है कि बीजेपी मंडल अध्यक्ष को पिस्तौल का लायसेंस भी बीजेपी नेता और राज्य मंत्री राधा सिंह की सिफारिश के बाद जारी किया गया था। आरोपी बीजेपी नेता अपनी लायसेंसी पिस्तौल का उपयोग स्थानीय लोगों को डराने धमकाने के लिये किया करता था।’

कमलनाथ ने की जाँच की मांग 

उन्होंने कहा कि ‘मध्यप्रदेश में दलितों पर अत्याचार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जिस बीजेपी सरकार पर दलितों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी है, उसी बीजेपी के नेता दलितों पर अत्याचार करते पाये जा रहे हैं। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि मृत दलित युवक के परिजनों को हर संभव आर्थिक एवं क़ानूनी सहायता प्रदान करते हुए आरोपी बीजेपी नेता को शस्त्र लायसेंस जारी करने की पूरी प्रक्रिया की सूक्ष्मता से जाँच की जाये। दलित परिवार को न्याय मिलने में विलंब न हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा जाय और आरोपी को सख्त से सख़्त सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews