
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) 4 नवंबर को उन बच्चों के साथ दिवाली पर्व मनाएंगे, जो कोविड 19 में अपने माता पिता को खो चुके हैं। उन्होने प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया है कि ‘आईए हम दीपावली को खास बनाएं।’
MP News : पत्थरबाजों और संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों की खैर नहीं, सरकार ला रही कानून
सीएम शिवराज ने कहा है कि “COVID19 काल में कई बच्चों ने माता-पिता खो दिए। यह बच्चे हम सबकी, पूरे मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी हैं। आपके पड़ोस या परिचय में ऐसे बच्चे हैं, तो यह दीपावली उनके साथ मनाएं।” उन्होने कहा कि काल में नियति ने कई बच्चों से माता-पिता छीन लिये। उन्हें वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन बच्चों की जिंदगी संवारने, उज्ज्वल भविष्य बनाने के साथ उन्हें खुशियां दे सकते हैं। सीएम ने कहा कि बच्चों के साथ मेरे सहित पूरा मध्यप्रदेश है। 4 नवंबर को मैं इन बच्चों के साथ दीपावली मनाऊंगा।
सीएम कोविड बाल सेवा योजना (Chief Minister Covid-19 Child Service Scheme) के अंतर्गत ऐसे बच्चे जो कोरोना के कारण अपने माता पिता को खो चुके हैं, सरकार द्वारा सहायता की जाती है। इसके लिए प्रभावित परिवार को मध्यप्रदेश का निवासी होना आवश्यक है। परिवार को मुख्यमंत्री कोविड 19 योद्धा कल्याण योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्रत नहीं हो। हितग्राही बच्चे के माता पिता ऐसी सरकारी सेवा में कार्यरत न रहे हों जिनकी पेंशन पाने की पात्रता हो। इसी के साथ कुछ और नियमों के साथ ऐसे बच्चों की सहायता की जा रही है जो कोविड के कारण माता पिता को खोकर अकेले रह गए हैं।
आइए, हम #दीपावली को कुछ खास बनाएं।#AaoFirSeDiyaJalayen pic.twitter.com/z7gBRw5w3V
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 3, 2021
मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना
—
योजना अन्तर्गत पात्रता की शर्ते@mp_wcdmp #JansamparkMP pic.twitter.com/SbVqeSye0p— Jansampark MP (@JansamparkMP) November 3, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

