MP News : शिक्षा के स्तर में पिछड़े इंदौर व भोपाल, छतरपुर पहले नंबर पर, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने पेश किया 2023-24 का रिपोर्ट कार्ड

Education Minister Rao Uday Pratap Singh

MP News : मध्य प्रदेश की स्कूली शिक्षा में किस जिले ने तरक्की की और कौन सा जिला पिछड़ा है आज इसका रिपोर्ट कार्ड सामने आया, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की मौजूदगी में 2023-24 का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, आश्चर्य की बात ये है कि देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर और राजधानी भोपाल शिक्षा गुणवत्ता सुधार में पिछड़ गए जबकि छतरपुर ने इसमें बाजी मारते हुए पहली रैंक हासिल की है।

शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड 

राज्य शिक्षा केन्द्र मप्र स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर जिलों में किए जा रहे गुणात्मक सुधार कार्यों के आधार पर जिलों की शैक्षिक तैयार की गई रिपोर्ट को आज पेश किया। यह शैक्षिक रिपोर्ट दिसम्बर-2023 तक किये कार्यों के आधार पर तैयार की गई है। इसमें बहुत से जिले ऐसे सामने आये जहाँ शिक्षा का स्तर सुधरा हैं वहीँ कुछ बड़े जिले ऐसे भी सामने आये जहाँ शिक्षा का स्तर  नीचे गिरा है।

इंदौर, भोपाल पिछले, छतरपुर टॉप पर 

स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की मौजूदगी में विभाग के अधिकारियों ने जो रिपोर्ट कार्ड जारी किये उसमें चौकाने वाला नाम देश के लगातार सातवीं बार के स्वच्छ शहर इंदौर और राजधानी भोपाल का सामने आया, इंदौर 29 वे नंबर से 48 वे नंबर पर खिसक गया वहीँ भोपाल भी 43 वे नंबर पर पहुँच गया, जबकि छतरपुर ने जिला रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है।

[dgv_vimeo_video id=”915092417″]

[dgv_vimeo_video id=”915092548″]

[dgv_vimeo_video id=”915099719″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews