
Jaivardhan Singh Letter written to CM Shivraj : पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज को पत्र लिखा है। इसमें उन्होने स्वास्थ्य विभाग और मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होने कहा है कि आयुष्मान योजना को लेकर सदन के अंदर गलत जानकारी दी गई है और आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है।
जयवर्धन सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि ‘मेरे द्वारा सदन में पूछे गए प्रश्न पर जो जवाब मिला है तथा सदन में जो आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं वो आयुष्मान विभाग के पोर्टल के अलग हैं। दोनों जानकारी सही नहीं हो सकती। विभाग के विरोधाभासी, मनगढ़ंत और झूठे उत्तर को सदन में प्रस्तुत करने पर घोर आपत्ति तथा आश्चर्य व्यक्त करता हूं।’ उन्होने कहा है कि सदन मे दिया गया जवाब और आयुष्मान पोर्टल पर दी गई जानकारी अलग-अलग है। लिखित जवाब और पोर्टल के आंकड़ों में हेरफेर है। सदन में दी गई जानकारी के अनुसार भोपाल में आयुष्मान के 114 अस्पताल जुड़े हुए है जबकि आयुष्मान विभाग के पोर्टल पर भोपाल जिले में लगभग 213 अस्पताल रजिस्टर्ड हैं। इसी तरह अस्पतालों पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी का जवाब भी अधूरा दिया गया है। जवाब में 154 निलंबित चिकित्सालय बताए हैं, जबकि पोर्टल पर ऐसे अस्पतालों की संख्या 318 है। कांग्रेस विधायक ने ये आरोप विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के आधार पर लगाए हैं और कहा है कि कोरोना काल में आयुष्मान योजना के पैसों को लेकर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। इसे लेकर उन्होने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है।
[dgv_vimeo_video id=”783913590″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

