MP News : कांग्रेस की ‘कृषक न्याय योजना’ पर नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना, कहा ‘अन्याय का प्रतीक है कांग्रेस’

MP News : कांग्रेस की ‘कृषक न्याय योजना’ पर नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना, कहा ‘अन्याय का प्रतीक है कांग्रेस’

MP Election 2023 : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की ‘कृषक न्याय योजना’ पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आज ‘कृषक न्याय योजना’ लाने की घोषणा की है और अब इसे लेकर बीजेपी हमलावर है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी ने जो घोषणाएं की है, बीजेपी सरकार पहले से ही वो सारे काम कर रही है। इसी के साथ उन्होने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा अनर्गल ज्ञान देने वालों को कमलनाथ जी को बेंच पर खड़ा करना चाहिए।

कांग्रेस पर हमला

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘वह कांग्रेस किसानों के लिए न्याय योजना लेकर आ रही है जो खुद अन्याय का पर्याय बन गए हैं। इनका अन्याय का इतिहास रहा है। किसानों के साथ कांग्रेस ने अन्याय किया। कमलनाथ जी ने 5 हॉर्स पॉवर के पम्प की माफी की घोषणा की, उसमें पहले से सरकार सब्सिडी दे रही है। आपने किसानों के कर्जमाफी की फिर घोषणा कर दी, किसान आपके धोखे की वजह से पहले भी ओवर ड्यू हो चुका है। कमलनाथ हमेशा सपनों में रहने वाले नेता हैं..संभावित सीएम भावी सीएम की बात आप कर रहे हैं लेकिन पूरा प्रदेश जानता है कि आपको आना नहीं है। आप पुराने बिल माफ करने की बात कर रहे हैं, हम पहले ही 5324 करोड़ के बिल माफ कर चुके हैं। किसानों को हम पहले ही 10 घण्टे बिजली दे रहे हैं। बल्कि कई जगह 14 घन्टे बिजली दे रहे हैं।’

जनता से माफी मांगे कमलनाथ

गृहमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘कमलनाथ जी तो ज्ञान देने वालों को बेंच पर खड़ा करना चाहिए, उन्होने आपको हास्य का विषय बना दिया। कमलनाथ जी को पता नहीं कौन ज्ञान देकर चला गया है। बीजेपी साढ़े 9 लाख किसानों का ब्याज माफ किया है। हमारी सरकार ने 2018 तक के 55 हजार मुकदमे वापस हो चुके हैं। कांग्रेस ने पुरानी कर्जमाफी नहीं कि और आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिएए आपको जनता से माफी मांगनी चाहिए।’ वहीं सरकार के कर्ज की जांच को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमने आइफा नहीं कराया, हम जैकलीन सलमान को नहीं लाए। तो फिर किस बात की जांच कराएंगे। और कांग्रेस की 15 माह की सरकार रही तो जांच क्यों नहीं करवाई। वहीं  नर्मदा सेना को लेकर उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार में नर्मदा में बड़ा अवैध खनन हुआ है। गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कहने के लिए कुछ नहीं है इसलिए वो जनता से अनर्गल वादे कर रही है, लेकिन जनता उसकी असलियत अच्छी तरह समझ चुकी है।

[dgv_vimeo_video id=”848641920″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews