MP News : MP पहुंची NIA की टीम, HuT मामलों की करेगी जांच, पुलिस ने सौंपी केस डायरी

MP News : MP पहुंची NIA की टीम, HuT मामलों की करेगी जांच, पुलिस ने सौंपी केस डायरी

MP News : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), मध्य प्रदेश एटीएस (MP ATS) और तेलंगाना एटीएस की टीम द्वारा इस महीने की शुरुआत में पकड़े गए कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज़्ब-उत-तहरीर (HuT) के आतंकवादियों के मामलों की जांच NIA ने शुरू कर दी है, पुलिस ने इससे संबंधित केस डायरी NIA को सौंप दी है।

गौरतलब है कि 9 मई की सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए), मध्य प्रदेश एटीएस (MP ATS)  और तेलंगाना एटीएस की टीम ने भोपाल और छिंदवाड़ा में दबिश दी थी। दोनों जगह से 16 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया गया। इनके आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) से जुड़े होने के सबूत एनआईए और एटीएस को मिले थे। HuT के कुल 16 सदस्यों में से भोपाल और छिंदवाड़ा के 11 जबकि तेलंगाना के 5 संदिग्ध शामिल हैं।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया को अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बताया इस मामले की जांच NIA ने शुरू की है, कल एनआईए की टीम मध्य प्रदेश आ गई, उसे केस डायरी सौंप दी गई है, गृह मंत्री ने बताया कि प्रदेश से पकड़े गए HuT के सदस्यों के तार अन्य राज्यों से जुड़े होने के साथ उनके अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन का भी पता चला है। मध्य प्रदेश शांति का टापू है और कोई भी व्यक्ति या संस्था अशांति फैलाने की कोशिश करेगी तो उसको कुचल दिया जाएगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews