MP News : राष्ट्रीय युवा दिवस पर कमलनाथ ने प्रदेश के युवाओं से किया ये बड़ा वादा

kamalnath

Kamal Nath promise on National Youth Day : आज स्वामी विवेकानंद जयंती पर देश राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है और इस दिन कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के युवाओं से कई वादे किए हैं। उन्होने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाई जाएगी और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे।

युवाओं से किया ये वादा

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘आज मध्यप्रदेश का युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित है। देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में नित नए घोटाले हो रहे हैं, परीक्षाओं के परिणाम वर्षों तक जारी नही हो पा रहे हैं, एमपीएससी के परिणाम 2019 से घोषित नहीं हुए हैं। भर्ती ठप पड़ी है। यह स्थिति अत्यधिक चिंताजनक है। आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के नौजवान साथियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी रिक्त पदों पर युवाओं की सीधी भर्ती प्रारंभ कर 6 माह में पद भरेंगे, भर्ती परीक्षाओं के घोटाले पर अंकुश लगाएंगे और युवाओं की भर्ती की नई व्यवस्था बनाएंगे, लंबित परीक्षा परिणाम 3 माह में घोषित करेंगे, चयनित अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट देंगे और चयन के बाद समय सीमा में नियुक्ति देकर सिनियर्टी का लाभ भी सुनिश्चित करेंगे। हम मिलकर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ेंगे।’

कमलनाथ की लोकलुभावन घोषणाएं

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही मैदान में उतर चुकी हैं। मिशन 2023 के तहत कमलनाथ लगातार कई तरह की घोषणाएं और वादे कर रहे हैं। उन्होने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। इससे पहले उन्होने हड़ताली संविदा स्वास्थ्यकर्मियों से वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी मांगें प्राथमिकता से पूरी की जाएंगी। इसी के साथ विधवा पेंशन को बढ़ाकर ₹1000 महीना करेने, दो लाख रुपये की कर्जमाफी सहित कई वादें किए है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर उन्होने प्रदेश के युवाओं को आश्वासन दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके हित में कदम उठाए जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews