MP News : ‘औकात’ पर बवाल, भड़के गोविंद सिंह, बीजेपी नेताओं को दिया आमंत्रण, वीडी शर्मा ने दिया ये जवाब

MP News : ‘औकात’ पर बवाल, भड़के गोविंद सिंह, बीजेपी नेताओं को दिया आमंत्रण, वीडी शर्मा ने दिया ये जवाब

Uproar over CD in Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश की सियासत में सीडी (obscene CD) एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह द्वारा मंगलवार को दिए गए बयान के जवाब में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का जवाब बवाल बन गया है। अब गोविंद सिंह ने बीजेपी नेताओं को चुनौती दी है कि वे उनके घर आकर सीडी देख लें।

गोविंद सिंह का आरोप

कड़कती सर्दी के बीच मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के इस बयान ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी थी कि उनके पास संघ और बीजेपी के कई नेताओं की अश्लील सीडी है। गोविंद सिंह ने ये भी कहा था कि वे गिरी हुई राजनीति नहीं करते इसलिए इन्हें सार्वजनिक करने में विश्वास नहीं रखते हैं। इसके जवाब में बीजेपी के प्रदेश वीडी शर्मा ने कहा था कि यदि डॉक्टर गोविंद सिंह की औकात है तो वह इन चीजों को सार्वजनिक करें। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा से गिरने का आरोप भी गोविंद सिंह पर लगाया था। औकात के सवाल पर बुधवार को डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि यह सच है कि मैं बहुत छोटी औकात का व्यक्ति हूं लेकिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की औकात बहुत बड़ी है। उन्होंने अपने ससुर को नियम विरुद्ध कुलपति बनवाया, पत्नी को नियम विरुद्ध भोपाल में डेपुटेशन दिलवा दी और खुद उनके खिलाफ व्यापम में एसटीएफ ने मामला दर्ज कर लिया। डॉक्टर गोविंद सिंह ने यह भी कहा कि मैं बीजेपी नेताओं को चुनौती देता हूं कि वह मेरे घर आए हैं मैं उन्हें वे सीडी दिखा दूंगा।

वीडी शर्मा का पलटवार

इसके जवाब में एक बार फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हमला बोला है और उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष एक गरिमामय संवैधानिक पद है। डॉक्टर गोविंद सिंह समाज के एक प्रबुद्ध व्यक्ति हैं और उन्हें इस तरह का हल्का का बयान नहीं देना चाहिए। कांग्रेस को भी इस पर विचार करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति या संगठन पर यदि चारित्रिक आरोप लगाए हैं तो डॉक्टर गोविंद सिंह को उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। वीडी ने एक बार फिर डॉक्टर गोविंद सिंह के बयान की निंदा की है। जिस तरह से यह मामला तूल पकड़ रहा है उसे देखकर लगता है कि यह अभी हाल फिलहाल रुकने वाला नहीं और आरोपों प्रत्यारोपों के दौर आगे भी जारी रहेगा।

[dgv_vimeo_video id=”786194088″]

[dgv_vimeo_video id=”786194186″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews