
Narottam Mishra attacked Digvijay Singh : मध्य प्रदेश में मिशन-23 के लिए सियासत जोरों पर है। अब दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट को लेकर विवाद हो गया है। इसमें उन्होने सनातन धर्म पर प्रवचन करने वाले बाबाओं को लेकर सवाल उठाए हैं। इसके बाद बीजेपी उनपर हमलावर है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनपरल पलटवार करते हुए कहा है कि क्या दिग्विजय सिंह ने कभी ये परिभाषा आईएसआई जैसे आतंकी दलों को समझाई है। बता दें कि प्रख्यात कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने भोपाल में लव-जिहाद को लेकर नसीहत दी थी और इसी पर दिग्विजय सिंह ने बिना उनका नाम लिखे ट्वीट किया है।
ट्वीट पर विवाद
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘हर हिंदू धर्म के आयोजनों में क्या नारा लगता है “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो।” इतने व्यापक सोच के हिंदू सनातन धर्म को कुछ लोग कितना संकुचित कर रहे हैं हमें दुख है। हे प्रभु इन अज्ञानियों को सद्बुद्धि दें।’ वहीं जिहाद को लेकर उन्होने कहा है ‘जिहाद का मतलब है “जिहाद एक अरबी शब्द है। जिसका अर्थ है प्रयत्न करना नैतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए की जाने वाली ज़द्दोज़हद या संघर्ष, किसी जायज़ माँग के लिए भरपूर कोशिश करना या आंदोलन और जिसका मतलब मेहनत और मशक़्क़त करना भी है। क्या पढ़ाई व रोज़गार में मेहनत और मशक़्क़त करना भी “जिहाद” है ? क्या करें जब अनपढ़ लोग शक्तिशाली पदों पर पहुँच जाते हैं fraud बाबा लोग सनातन धर्म पर प्रवचन करने लगते हैं तो क्या देश व सनातन धर्म विनाश की ओर नहीं जायेगा?’
बीजेपी का पलटवार
इसे लेकर गृहमंत्री ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होने पूछा है कि ‘क्या कभी दिग्विजय सिंह जी ने ये परिभाषा आईएसआई, अलकायदा, पीएफआई या सिमी को समझाई है। आपको बस सनातन धर्म का अपमान करने और उसपर हमला करने की आदत पड़ गई है। प्रदीप मिश्रा जी ने भोपाल में लव जिहाद को लेकर बच्चियों को संस्कार की बात कही, सुरक्षा की बात पर ज्ञान दिया और आपको ये ही अखर गया। आपने सुबह ही संतों को ढोंगी करार दे दिया। मैं सवाल पूछना चाहता हूं कमलनाथ जी से, प्रियंका जी से जो धर्म का चोला ओढ़कर आते हैं कि जो दिग्विजय सिंह जी ने सनातनी संतों के बारे में बोला है इस आपत्तिजनक बयान को क्या आप सही मानते हैं। अगर सही मानते हैं तो हां कहें और अगर नहीं मानते हैं तो उनपर कार्रवाई करें। लेकिन ये तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं इसलिए ये मौन ही रहेंगे।’
वहीं बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने भी दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा है कि ‘ओसामा बिन लादेन को “ओसामा जी” और जाकिर नाईक को “शांतिदूत” कहने वाले को पंडित प्रदीप मिश्रा तो ढोंगी लगेंगे ही। दिग्विजय सिंह को हिंदुत्व से जुड़ी हर चीज नफ़रत है शायद दिग्विजय सिंह अब हिंदू रहे ही नहीं।’
[dgv_vimeo_video id=”836422757″]
ओसामा बिन लादेन को "ओसामा जी" और जाकिर नाईक को "शांतिदूत" कहने वाले @digvijaya_28 को पंडित प्रदीप मिश्रा तो ढोंगी लगेंगे ही।।
दिग्विजय सिंह को हिंदुत्व से जुड़ी हर चीज नफ़रत है शायद दिग्विजय सिंह अब हिंदू रहे ही नहीं।। pic.twitter.com/9F8N8oNW3G— Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp) June 15, 2023
हर हिंदू धर्म के आयोजनों में क्या नारा लगता है
“धर्म की जय हो
अधर्म का नाश हो
प्राणियों में सद्भावना हो
विश्व का कल्याण हो”
इतने व्यापक सोच के हिंदू सनातन धर्म को कुछ लोग कितना संकुचित कर रहे हैं हमें दुख है।
हे प्रभु इन अज्ञानियों को सद्बुद्धि दें।@BJP4India @VHPDigital— Office Of Digvijaya Singh (@OfficeOfDVS) June 15, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

