MP News: स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का बड़ा बयान, शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 280 नए सीएम राइज स्कूलों का शुरू होगा संचालन

MP News: स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का बड़ा बयान, शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 280 नए सीएम राइज स्कूलों का शुरू होगा संचालन

MP News : मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए सरकार द्वारा सीएम राइज स्कूल की स्थापना की गई है। इसके पहले चरण में 275 स्कूल प्रारंभ किए जा चुके हैं। जिसमें KG से 12वीं कक्षा तक के स्टूडेंट को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाया जाएगा। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र को लेकर भी जानकारी दी है।

‘शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास जारी’

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में लगभग 280 नए सीएम राइज स्कूल प्रारंभ किया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत, जॉब ओरिएंटेड और बेहतर शिक्षा को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा विभाग लगातार काम कर रही है। वहीं,  राज्य में बेहतर शिक्षा, संसाधन और पारदर्शी व्यवस्था को लेकर अधिकारी और कर्मचारी द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक लगभग ढाई लाख बच्चे सीएम राइस स्कूल से जुड़ चुके हैं।

[dgv_vimeo_video id=”922371025″]

ढाई लाख बच्चे होंगे लाभान्वित

वहीं, आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 यानी जुलाई से 280 नए सीएम राइज स्कूल का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि ढाई लाख बच्चे इससे लाभान्वित हो। जिसके लिए प्रदेश के हर विधानसभा में सीएम राइज स्कूलों का संचालन हो रहा है। जिसमें इंदौर, ग्वालियर, सागर, जबलपुर, नीमच, सीधी, मंदसौर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, आदि शामिल है। आगे मंत्री ने कहा कि सीएम राइज के नए कॉन्सेप्ट से आगामी दिनों में शिक्षा व्यवस्था और भी बेहतर हो जाएगी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षकों को भी नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही बच्चों को ना केवल अच्छे परिवेश में पढ़ने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें बेहतर हाईटेक प्लेटफार्म मिलेगा। स्कूलों में अत्याधुनिक लाइब्रेरी, लैबोरेट्री, प्लेग्राउंड और कई बड़े स्कूलों में स्विमिंग पूल भी होंगे। इसमें स्पोर्ट्स, कल्चरल, विज्ञान की अत्याधुनिक सुविधाएं दी जा सकती है। जिसमें 40 से 80 करोड़ लागत लगने की संभावना है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews